फरवरी की बैठक में हुई थी चर्चा
NPC ने फरवरी में हुई अपनी बैठक में इस पर चर्चा की थी। सदस्यों ने देखा कि डेटा सेंटरों में आम तौर पर लगातार ज़्यादा बिजली की खपत होती है, जिसमें ग्लोबल टाइम ज़ोन के हिसाब से उतार-चढ़ाव आते हैं और इससे "ग्रिड के कामकाज पर असर पड़ सकता है।यह महसूस किया गया कि डेटा सेंटरों में बिजली की खपत के पैटर्न, ग्रिड की स्थिरता पर उनके असर और क्या उन्हें अलग कैटेगरी में रखने या अलग रेगुलेटरी नियम लागू करने की ज़रूरत है, इन सब बातों को समझने के लिए एक स्टडी की जानी चाहिए।


