Select Date:

दूसरे दिन भी अवैध प्लॉटिंग पर चला निगम का बुलडोजर, एफआईआर होगी

Updated on 16-05-2024 06:43 PM

रायपुर। राजधानी में अवैध प्लॉटिंग और बेजा कब्जा के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अवैध कब्जे और अवैध प्लाटिंग की सैकड़ों शिकायतों को दूर करने के लिए निकले नगर निगम के बुलडोजर लगातार दूसरे दिन बोरियाखुर्द के अलग-अलग हिस्सों में गरजते रहे और सिर्फ इसी इलाके में 20 एकड़ से ज्यादा के प्लाट्स पर किए जा रहे अवैध डीपीसी और सड़कों के निर्माण को धराशायी कर दिया।

गुरुवार को निगम के बुलडोजरों ने जगदम्बा विहार से लगकर 20 एकड़ पर चल रही अवैध प्लाटिंग को समाप्त किया और सड़कें खोद डालीं। यही नहीं, भाठागांव और रायपुरा से लेकर कुशालपुर तक निगम के बुलडोजर गरजते रहे। इंद्रप्रस्थ नाले के किनारे चल रही ढाई एकड़ की अवैध प्लाटिंग में सड़कें और डीपीसी को जमींदोज कर दिया गया।  नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने द स्तंभ से कहा कि जितनी भी प्लानिंग टाउन प्लानिंग के नियमों के खिलाफ हो रही है, उनमें से किसी को नहीं छोड़ेंगे। अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर की कार्रवाई और तेज की जाएगी। निगम कमिश्नर ने यह भी कहा कि पूरी कार्रवाई कलेक्टर डा. गौरव कुमार के निर्देश पर चल रही है, इसलिए हमें जल्दी ही अवैध प्लाटिंग वालों के रेवेन्यू रिकार्ड मिलने लगेंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ चारसौबीसी की एफआईआर करवाई जाएगी।



दिनभर में राजधानी तथा आउटर में निगम के अलग-अलग दस्तों ने तकरीबन आधा दर्जन अवैध प्लाटिंग को रौंदा है। निगम मुख्यालय और जोन-8 का तोड़फोड़ दस्ता अफसरों के साथ गुरुवार को सुबह इंद्रप्रस्थ नाले के पास पहुंचा। वहां जमीन मालिकों ने प्लाट बेचने के लिए बीच-बीच में डब्लूबीएम सड़कें बना रखी थीं। कई लोगों को प्लाट बेचे जा चुके हैं और उन्होंने बाउंड्रीवाल की डीपीसी भी करवा ली थी। बुलडोजरों ने सड़कें काट दीं तथा सभी डीपीसी उखाड़ दी गईं। जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव और रमेश जायसवाल ने बताया कि सभी नींव रौंद दी गई हैं और प्लाट तक पहुंचने का रास्ता उखाड़ दिया गया है। यही नहींं, रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर इस प्लाट के मालिकों का ब्योरा मांगा गया है। जानकारी मिलते ही अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के खिलाफ डीडीनगर थाने में नामजद एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.