क्रेटा, वेन्यू, एक्सटर... आज से महंगी हो गई हुंडई की गाड़ियां, जानिए कितनी बढ़ गई कीमत
Updated on
01-01-2026 01:08 PM
नई दिल्ली: अगर आप नए साल में Hyundai की कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपको अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ेगी। कंपनी ने 1 जनवरी से अपनी सभी गाड़ियों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने कीमतों में औसत 0.6% की बढ़ोतरी का एलान किया है। कंपनी ने बताया कि कीमती धातुओं और अन्य जरूरी सामानों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।
कंपनी ने कहा कि वह ग्राहकों पर इसका असर कम करने के लिए लगातार लागत कम करने और काम करने के तरीकों को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन, सामान की बढ़ती कीमतों के दबाव के कारण, उन्हें थोड़ी सी कीमत बढ़ानी पड़ रही है। हुंडई भारत में सबसे ज्यादा कारें बेचने वाली कंपनियों में शामिल है। 2025 में उनकी कारों की मांग अच्छी रही है, खासकर Creta, Exter और Venue जैसे मॉडलों की।
दूसरी कंपनियों ने भी बढ़ाए दाम
कंपनी इलेक्ट्रिक कारों (EV) के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रही है, और Creta EV ने इस साल EV की बिक्री बढ़ाने में मदद की है। हुंडई से पहले कई दूसरी कार कंपनियों के नए साल से पहले कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। रेनॉ इंडिया ने अपनी कारों की कीमतें 2% तक बढ़ाने की बात कही है। वहीं मर्सिडीज-बेंज इंडिया भी 2% तक कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही है। JSW MG Motor India और निसान इंडिया ने भी जनवरी से इनपुट और लॉजिस्टिक्स की बढ़ती लागत के कारण लगभग 2-3% की बढ़ोतरी का संकेत दिया है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…