ट्रंप के एक आदेश से 24 घंटे में 5.61 लाख करोड़ उछला क्रिप्टो बाजार, बिटकॉइन फिर 70000 डॉलर के पार
Updated on
24-03-2026 02:12 PM
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में मंगलवार को तेजी आई। सुबह 10:30 बजे ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 2.41 ट्रिलियन डॉलर पर था। पिछले 24 घंटे में इसमें करीब ढाई फीसदी की तेजी आई है। इस दौरान मार्केट कैप करीब 5.61 लाख करोड़ रुपये उछल गया। वहीं बिटकॉइन में भी बड़ा उछाल आया और यह फिर से 70 हजार डॉलर (करीब 65.69 लाख रुपये) के पार हो गया। क्रिप्टो मार्केट में यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आई जिसमें उन्होंने ईरान युद्ध रोकने की बात कही थी।
क्रिप्टो बाजार में पिछले काफी दिनों से बड़ा उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ईरान युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ था। तब से लेकर अब तक क्रिप्टो मार्केट कैप बड़े उतार-चढ़ाव के बाद भी स्थिर बना हुआ है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में फीयर एंड ग्रीड इंडेक्स में पिछले हफ्ते के मुकाबले गिरावट आई है। पिछले हफ्ते यह 43 अंक पर था, जो अब गिरकर 32 पर आ गया है। पिछले महीने फरवरी में यह 5 अंक पर आ गया था, जो बताता है कि क्रिप्टो मार्केट में काफी डर पैदा हो गया था।
बिटकॉइन 70 हजार डॉलर पार
मार्केट में तेजी का असर कई बड़ी क्रिप्टो पर दिखाई दिया है। पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। इसके साथ यह फिर से 70 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है।
दुनिया की दूसरी सबसे महंगी क्रिप्टो इथेरियम में भी 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। इसके साथ यह 2100 डॉलर के पार चला गया।
रिपल 1.25%, सोलाना 3.30% से ज्यादा, डॉगकॉइन 2.50% से ज्यादा, कार्डानो 3% से ज्यादा और कैंटन एक फीसदी से ज्यादा उछल गईं।
कई क्रिप्टो में आई गिरावट
बाजार में तेजी के बाद भी कई क्रिप्टो में गिरावट रही। 24 घंटे में बाइनेंस और हाइपरलिक्विड में करीब आधा फीसदी की गिरावट आई। वहीं मोनेरो 3% से ज्यादा लुढ़क गई। मेंटल भी 2% से ज्यादा फिसल गई। इनके अलावा पाई नेटवर्क कॉइन में भी गिरावट देखी गई। 24 घंटे में पाई नेटवर्क क्रिप्टो 2 फीसदी गिर गई। वहीं एस्टर करीब 5 फीसदी लुढ़क गई।
मार्केट में तेजी के कारण
क्रिप्टो मार्केट में तेजी का कारण डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान है। ट्रंप ने एक बयान में कहा कि अमेरिका ईरान के एनर्जी पावर प्लांट और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिनों तक कोई हमला नहीं करेगा। ट्रंप के इस बयान के बाद बाजार में सकारात्मक माहौल पैदा हुआ। इससे मंगलवार को ना केवल क्रिप्टो मार्केट बल्कि शेयर बाजार में भी तेजी आई।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…