डीडीए ने सरकारी कर्मचारियों के लिए लॉन्च की हाउसिंग स्कीम, 19 से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
Updated on
15-12-2025 02:51 PM
नई दिल्ली: दिल्ली विकास प्राधिकरण ( डीडीए ) ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पहली बार कर्मयोगी आवास योजना-2025 लॉन्च कर दी है। स्कीम का ब्रॉशर 19 दिसंबर को लॉन्च होगा। इसी दिन से स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। स्कीम में वन बीएचके, टू बीएचके और थ्री बीएचके के 1169 नए फ्लैट्स हैं। सरकारी कर्मचारियों को 25% तक डिस्काउंट पर फ्लैट्स मिलेंगे। यह स्कीम सिर्फ केंद्र सरकार, राज्य सरकार, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग, पब्लिक सेक्टर बैंक, लोकल बॉडीज, ऑटोनोमस बॉडी, यूनिवर्सिटी और इसी तरह के सरकारी इंस्टिट्यूट्स के कर्मचारियों के लिए है।
कहां हैं फ्लैट और कितनी है कीमत
स्कीम में सभी फ्लैट्स नरेला में है। पॉकेट-9, ए1 से ए4 में ये फ्लैट्स बनाए गए हैं।
वन बीएचके के 320 फ्लैट्स की कीमत 45.37 से 45.71 लाख रुपये तक है। डिस्काउंट के बाद यह कीमत 34.03 से 34.28 लाख के करीब होगी।
टू बीएचके के 576 फ्लैट्स हैं। इनकी कीमत 1.06 से 1.17 करोड़ रुपये तक है। डिस्काउंट के बाद यह कीमत 79.81 से 88.16 लाख रुपये के करीब होगी।
3 बीएचके के 272 फ्लैट्स है। इनकी कीमत 1.52 से 1.69 करोड़ के करीब है। डिस्काउंट के बाद ये फ्लैट्स 1.14 से 1.27 करोड़ के करीब उपलब्ध होंगे।
जानें महत्वपूर्ण तारीख
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरूः 19 दिसंबर 2025 बुकिंग शुरू होगी: 14 जनवरी 2026 स्कीम बंद होगीः 31 मार्च 2026
क्या है इस योजना का मकसद?
इस योजना का मकसद सरकारी और PSU कर्मचारियों के लिए एक साथ रहने की जगहें बनाना है। इससे वे एक ही इलाके में अपने पड़ोसियों के साथ रह सकेंगे। एक अधिकारी के मुताबिक डीडीए ने पहले भी सरकारी कर्मचारियों को डिस्काउंट रेट पर फ्लैट्स दिए हैं। लेकिन यह पहली बार है जब कुछ खास पॉकेट्स सिर्फ उनके लिए रिजर्व हैं।
फ्लैट्स की बिक्री बढ़ाने के लिए कई कदम
नरेला में फ्लैट्स की बिक्री बढ़ाने के लिए डीडीए कई कदम उठा रहा है। जैसे डीटीसी बस रूट बढ़ाना, अर्बन एक्सटेंशन रोड-II बनाना, फ्लैट्स को मिलाने की इजाजत देना, और खरीदारों को फर्स्ट-कम-फर्स्ट-सर्व बेसिस पर अलॉटमेंट देना। खरीदारों को छूट भी दी जा रही है। पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर, एक हॉस्पिटल, डीटीसी टर्मिनल और एक एजुकेशन हब के लिए भी जमीन आवंटित की गई है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…