इब्राहिम रईसी की मौत और सऊदी किंग की बीमारी से तेल के दामों में लग सकती है आग
Updated on
21-05-2024 02:29 PM
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में सोमवार को तेजी देखने को मिली। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे जाने और सऊदी अरब के राजा की बीमारी से इन देशों में राजनीतिक अस्थिरता की आशंका है। सऊदी अरब के 88 साल के राजा सलमान को फेफड़ों में संक्रमण है। इस कारण क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने जापान की यात्रा स्थगित कर दी है। ईरान और सऊदी अरब तेल के बड़े उत्पादक है। यही वजह है कि कच्चे तेल की कीमत में सोमवार को तेजी रही। हालांकि मंगलवार को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमत में मामूली गिरावट दिख रही है। ब्रेंट क्रूड 44 सेंट की गिरावट के साथ 83.27 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 51 सेंट की गिरावट के साथ 79.29 डॉलर पर है। अगर कच्चे तेल की कीमत में इजाफा होता है तो भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत में भी तेजी आ सकती है। देश में अंतिम बार 15 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव हुआ था। तब केंद्र ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में प्रति लीटर दो रुपये की कटौती की थी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये रह गया है।
पिछले हफ्ते क्रूड की कीमत में करीब एक फीसदी तेजी आई। तीन हफ्ते में पहली बार क्रूड की साप्ताहिक कीमत चढ़ी है। दुनिया में तेल के दो सबसे बड़े उपभोक्ताओं अमेरिका और चीन में आर्थिक संकेतकों में सुधार से भी क्रूड की कीमत में तेजी देखने को मिली है। तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक और उसके सहयोगी देशों की एक जून को मीटिंग होने वाली है। इस बीच अमेरिका ने कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई गिरावट का फायदा उठाते हुए पिछले हफ्ते 79.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर 33 लाख बैरल तेल खरीदा और अपने स्ट्रैटजिक पेट्रोलियम रिजर्व को फिर से भर दिया। साल 2022 में अमेरिका ने अपने भंडार से काफी तेल बेचा था।
अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलने की व्यवस्था है। यदि इसमें बदलाव होता है तो सुबह 6 बजे दाम अपने आप अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का आज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…