पूरे देश के लिए चुनौती बन गया है डिजिटल फ्रॉड, आरबीआई गवर्नर ने बैंकों को चेताया
Updated on
10-01-2026 01:03 PM
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बैंकों सहित तमाम वित्तीय संस्थानों से कहा है कि वे नियमों को केवल खानापूर्ति की तरह न अपनाएं, बल्कि उनके पीछे छिपे असल मकसद और भावना को समझें। डिजिटल फ्रॉड पर चिंता जताते हुए उन्होंने शुक्रवार को मुंबई में कहा कि यह पूरे देश के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। उन्होंने इस पर लगाम लगाने के लिए सबको मिलकर काम करने पर जोर दिया।
आरबीआई गवर्नर ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यम से लोगों तक बैंकिंग पहुंचाना और सुविधाएं देना आसान हुआ है। लेकिन सुरक्षा का इंतजाम न होना, ग्राहकों से छिपे हुए चार्ज (हिडन चार्ज) वसूलना, उन्हें पूरी जानकारी न देना और कर्ज वसूली के गलत तरीके अपनाने के नुकसान भी हो सकते हैं।
कैसे होगी बैंकों की निगरानी?
मल्होत्रा ने कहा कि डिजिटलाइजेशन से बैंकिंग का दायरा बढ़ा है और काम में तेजी आई है, लेकिन साथ ही इसने रिस्क को भी बढ़ा दिया है। उन्होंने सुझाव दिया कि बैंकों को आपस में तालमेल बिठाना चाहिए ताकि फर्जी खातों (म्यूल अकाउंट्स) और संदिग्ध लेन-देन का समय रहते पता लगाया जा सके। डेटा के इस्तेमाल पर उन्होंने कहा कि अब ऐसी तकनीक तैयार की जानी चाहिए जिससे हर समय बैंकों की निगरानी हो सके।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…