बार-बार न बदलें SIP के प्लान, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
Updated on
17-05-2024 02:40 PM
नई दिल्ली: क्या आज म्यूचुअल फंड के सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) में निवेश करते हैं? हर साल सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले इंडेक्स में स्विच करते रहते हैं? अगर आपका उत्तर हां है तो निवेश करने का ये तरीका अपनके लिए नुकसानदेह हो सकता है। इससे बेहतर होगा की जिस इंडेक्स में आपने निवेश किया है, उसी में अपने एसआईपी को चालू रखें। इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, WhiteOak Capital MF ने इसे लेकर एक अध्ययन किया है। इसमें ये बातें निकलकर सामने आई हैं।
किया है आउटपरफॉर्म
रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2005-06 से लेकर वित्त वर्ष 2003-24 की 19 साल की अवधि का अध्ययन किया गया हे। इसमें पता लगा है कि पिछले 19 वर्षों में एक अप्रैल 2024 तक स्मॉलकैप इंडेक्स और मिडकैप इंडेक्स में किए गए एसआईपी ने सात बार आउटपरफॉर्म किया है। जबकि स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स के एसआईपी ने 6 बार आउटपरफॉर्म किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2005-06 से मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में निवेश को लंबी अवधि के लिए चालू रखने पर और पिछले साल के बेस्ट परफॉर्म करने वाले इंडेक्स में स्विच करने पर मिलने वाले रिटर्न से ज्यादा लाभ मिला है।
न बदलें इंडेक्स
रिपोर्ट के मुताबिक, अगर किसी निवेशक ने पिछले साल के बेस्ट परफॉर्मिंग इंडेक्स में स्विच न कर मिडकैप इंडेक्स में निवेश को चालू रखा है तो उसपर 1 अप्रैल 2024 तक सालाना 18.8 फीसदी का रिटर्न मिला है। इंडेक्स में बदलाव करने पर केवल 15.5 फीसदी ही रिटर्न मिला है। अगर किसी निवेशक ने स्मॉलकैप इंडेक्स में एसआईपी शुरू किया तो उसपर 16 फीसदी सालाना रिटर्न मिला है। जबकि इंडेक्स बदलने पर 15.1 फीसदी ही रिटर्न मिला है। ऐसे में एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इंडेक्स में बदलाव करना कोई समझदारी नहीं है। इससे आपका रिटर्न पहले के मुकाबले कम हो सकता है।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…