दिल्ली एयरपोर्ट को किस कंपनी ने बनाया है, जानते हैं आप?
Updated on
28-06-2024 03:13 PM
नई दिल्ली: दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) पर आज सुबह एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। शहर में हो रही भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट की टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा सुबह पांच बजे टूट गया। इस एयरपोर्ट को ऑपरेट करने वाली कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) का कहना है कि भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के ओल्ड डिपार्चर फोरकोर्ट की कैनोपी का एक हिस्सा टूट गया। रूफ शीट के साथ-साथ सपोर्ट बीम भी टूटकर टर्मिनल के पिक-अप एंड ड्रॉप एरिया में खड़ी गाड़ियों पर गिरा। DIAL जीएमआर ग्रुप (GMR Group) की अगुवाई वाला कंसोर्टियम है। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 को जीएमआर ने विकसित किया था। सरकारी सूत्रों के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत साल 2008-09 के दौरान बनाई गई थी। जीएमआर ने प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर्स के जरिए यह काम किया था।
DIAL में जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड की 64 फीसदी, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की 26 फीसदी और Fraport AG Frankfurt Airport Services Worldwide की 10% हिस्सेदारी है। जीएमआर देश में दिल्ली के अलावा तीन और एयरपोर्ट्स को ऑपरेट करती है। इनमें हैदराबाद, गोवा और बीदर शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी फिलीपींस और इंडोनेशिया में भी एक-एक एयरपोर्ट को ऑपरेट करती है। जीएमआर ग्रुप देश की एक बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी है। यह अडानी ग्रुप के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर भी है। जीएमआर ग्रुप का बिजनस एयरपोर्ट, एनर्जी, ट्रांसपोर्टेशन, अर्बन इन्फ्रा और एयरो सर्विस जैसे सेक्टर तक फैला है।
दिल्ली एयरपोर्ट की लागत
18 जनवरी 2008 को DIAL ने दिल्ली एयरपोर्ट की मूल परियोजना लागत 8,975 करोड़ रुपये मंजूर की थी लेकिन 20 जुलाई 2010 के कंपनी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को बनाने में 12857 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस एयरपोर्ट का व्यापक विस्तार किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टर्मिनल 1 से इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी शुरू की जा सकती है। अभी यहां से केवल घरेलू उड़ानें की संचालित की जाती हैं। साथ ही कई दूसरे टर्मिनल्स पर भी काम चल रहा है। पूरी तरह कंप्लीट होने के बाद यह एयरपोर्ट सालाना 10 करोड़ पैसेंजर्स को हैंडल करने में सक्षम होगा।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…