डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा यूटर्न, होर्मुज स्ट्रेट को खुलवाए बिना ही ईरान संग युद्ध खत्म करने को तैयार, फंसे खाड़ी देश?
Updated on
31-03-2026 11:23 AM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर होर्मुज स्ट्रेट को खुलवाने की अपनी जिद छोड़ दी है। वह इस समुद्री गलियारे में दखल से पीछे हटते हुए युद्ध खत्म करने को तैयार हो गए हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों के हवाले से बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सहयोगियों से कहा है कि वह ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान खत्म करने को तैयार हैं, भले ही होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहे। ट्रंप ने कहा कि इस समुद्री गलियारे को फिर से खोलने के जटिल अभियान को फिलहाल छोड़ देंगे।
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान को होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोले बिना ही खत्म करने पर विचार कर रहे हैं। यह एक ऐसा बदलाव है, जिससे ईरान का दुनिया के इस सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक पर नियंत्रण बना रह सकता है।
होर्मुज में एंट्री से लंबा खिचेंगा युद्ध
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप और उनके सलाहकारों ने यह निष्कर्ष निकाला है कि इस जलमार्ग को जबरन खुलवाने की कोशिश से संघर्ष के उस समय-सीमा से आगे खिंच जाने की संभावना है, जो प्रशासन ने तय की है। इसके बजाय मौजूदा रणनीति सैन्य अभियानों को कम करने से पहले ईरान की नौसेना और मिसाइल क्षमताओं को कमजोर करने पर केंद्रित है।डोनाल्ड ट्रंप का होर्मुज पर कदम पीछा खींचना उनका एक बड़ा यूटर्न है। हालिया दिनों नें ट्रंप ने कई बार धमकी दी थी कि अगर ईरान ने होर्मुज से जहाजों की आवाजाही को रोका तो भीषण हमले किए जाएंगे। ईरान पर भीषण हमलों की धमकी के बाद अब वह कह रहे हैं कि होर्मुज स्ट्रेट में जाना ठीक नहीं होगा।
ईरान ने बंद किया होर्मुज
ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य को विरोधी देशों के लिए बंद कर दिया है। इससे अब वही जहाज गुजर रहे हैं, जिनको ईरानी सेना इजाजत दे रही है। ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की वजह से अंतरराष्ट्रीय व्यापार को तगड़ा झटका लगा है और वैश्विक तेल की कीमतें बढ़ गई हैं।होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान और ओमान के बीच स्थित महत्वपूर्ण जलमार्ग है। यह फारस की खाड़ी को उत्तर में ओमान की खाड़ी से दक्षिण में जोड़ता है और अरब सागर तक फैला हुआ है।होर्मुज जलडमरूमध्य 161 किलोमीटरलंबा है। यह अपने सबसे संकरे बिंदु पर सिर्फ 33 किलोमीटर चौड़ा रह जाता है। इस रास्ते का इस्तेमाल उपयोग पश्चिम एशिया के प्रमुख तेल और गैस उत्पादक देश करते हैं।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में जल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने से पाकिस्तान के बड़े क्षेत्र में पानी की कमी होने का…
काराकास/नई दिल्ली: भारत के लिए वेनेजुएला तेल का नया निर्यातक देश बन सकता है। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद शायद भारत में सबसे ज्यादा चर्चा कच्चे तेल को लेकर…
बीजिंग: चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के भोंपू ग्लोबल टाइम्स ने भारत के 114 राफेल लड़ाकू विमान डील पर तंज कसा है। इसने लिखा है कि पिछले साल पाकिस्तान के साथ संघर्ष…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लोगों की तारीफ करते हुए कहा है कि वे मजबूत हैं और अपनी सभ्यता पर गर्व करते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान…
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को 'गटर जैसा' बताने के बाद अब भारतीय रिपोर्टर का मजाक उड़ाया है। ट्रंप ने भारतीय रिपोर्टर के बोलने के लहजे और…
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पाकिस्तान की तारीफ की है और उसे बड़ा देश बताया। पुतिन ने गुरुवार को सेंट पीटर्सबर्ग में इंटरनेशनल मीडिया से बात के दौरान यह…
इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान में जंग के बाद होर्मुज स्ट्रेट बंद है और पाकिस्तान में तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। तेल और गैस संकट के बीच पाकिस्तान को…