ब्रांड इंडिया
साथ ही 'ब्रांड इंडिया' को मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है। मिशनों की एक अहम जिम्मेदारी ट्रेड इंटेलिजेंस और मार्केट रिसर्च होगी। इसके अलावा, बदलते नियमों और गैर-टैरिफ बाधाओं पर भी नजर रखनी होगी। इन बाधाओं को जल्दी पहचान कर सरकार को सूचित करना होगा ताकि सरकार समय पर कार्रवाई कर सके।यह सब इसलिए किया जा रहा है ताकि भारत अपने निर्यात को बढ़ा सके और दुनिया भर के बाज़ारों में अपनी पैठ मज़बूत कर सके। छोटे से छोटे देश को भी नज़रअंदाज़ न करने की यह नीति भारत के आर्थिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। यह दिखाता है कि सरकार हर अवसर का पूरा फ़ायदा उठाना चाहती है।


