पेंटर और डीलर बने अहम साझेदार
पेंट कारोबार में पेंटर और डीलर का ग्राहक के खरीद फैसले पर बड़ा प्रभाव होता है। एशियन पेंट्स ने इसी वजह से इन दोनों समूहों के साथ लंबे समय तक संबंध बनाने पर जोर दिया।कंपनी ने पेंटर ट्रेनिंग, डीलर सपोर्ट और आफ्टर-सेल्स सर्विस जैसी गतिविधियों के जरिए अपने नेटवर्क को मजबूत किया। जब किसी ब्रांड पर पेंटर और डीलर का भरोसा बनता है, तो ग्राहक तक उस ब्रांड की पहुंच और मजबूत हो जाती है।
गैरेज से शुरू होकर ग्लोबल कारोबार तक
एक छोटे गैराज से शुरू हुई यह कंपनी आज भारत की सबसे बड़ी डेकोरेटिव पेंट कंपनियों में शामिल है। कंपनी की भारत के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी मौजूदगी है। कंपनी आज भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड है। इसका मार्केट कैप 2,30,073 करोड़ रुपये है।वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू करीब 35,583 करोड़ रुपये रहा। इसमें पिछले साल के मुकाबले 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट करीब 18 फीसदी उछलकर करीब 4,325 करोड़ रुपये रहा।


