Select Date:

'गिरावट की आंधी' के बाद आज कैसी है शेयर बाजार की चाल? सेंसेक्स और निफ्टी पर बड़ा अपडेट

Updated on 25-09-2026 12:03 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, होर्मुज के बाधित होने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बड़ी तेजी और विदेशी निवेशकों के द्वारा बड़े स्तर पर बिकवाली के बीच बीते कारोबारी सत्र यानी कि गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट दिखी। सेंसेक्स 1247 अंक (1.67 फीसदी) गिरकर 73,580.54 पर और निफ्टी 383.70 अंक (1.64 फीसदी) गिरकर 23,063.10 पर बंद हुआ था।

वहीं, 'गिरावट की आंधी' के बाद आज शुक्रवार को शेयर बाजार खुलने के बाद बढ़त में दिखा। 30 शेयरों वाले सेंसेक्स की ओपनिंग 73,525.92 पर हुई, जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 23,035.00 पर खुला। मार्केट खुलने के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट दर्ज की गई। इनमें से लार्सन एंड टुब्रो में 0.91 फीसदी की बढ़त और इन्फोसिस में 1.32 फीसदी की गिरावट नजर आई।

24 सितंबर को शेयर बाजार में इतनी गिरावट क्यों आई थी?

24 सितंबर को शेयर बाजार में कई वजहों से गिरावट आई थी। इनमें अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के 19 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच, फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीद, तेल की कीमतों में उछाल और रुपये में गिरावट मुख्य वजहें थी। 24 सितंबर यानी कि बीते कारोबारी सत्र में सेंसेक्स ने 555 अंकों की गिरावट के साथ 74,272.40 पर अपने कारोबार की शुरुआत की थी और मार्केट बंद के दौरान यह 1247 अंक (1.67 फीसदी) गिरकर 73,580.54 पर बंद हुआ था।
वहीं, निफ्टी गुरुवार को 23,221.80 पर खुला था। मार्केट बंद के दौरान यह 383.70 अंक (1.64 फीसदी) गिरकर 23,063.10 पर बंद हुआ था।

  1. आज सेंसेक्स और निफ्टी की ओपनिंग कैसी रही?
    आज सेंसेक्स की ओपनिंग 73,525.92 और निफ्टी की 23,035.00 रही।
  2. निफ्टी का 52 हफ्ते का हाई और लो कितना है?
    निफ्टी का 52 हफ्ते का हाई 26,373.20 और लो 22,182.55 रहा है।
  3. BSE और NSE का फुल फॉर्म क्या है?
    BSE का फुल फॉर्म बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और NSE का पूरा नाम नेशनल स्टॉक एक्सचेंज है।
  4. 24 सितंबर को विदेशी निवेशकों ने कितने करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे?
    24 सितंबर को विदेशी निवेशकों ने 5027 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।
  5. 24 सितंबर को घरेलू निवेशकों ने कितने करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे?
    24 सितंबर को घरेलू निवेशकों ने 4301 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
2,000 रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगने वाला 0.4% शुल्क यानी MDR ग्राहकों से नहीं लिया जाएगा। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, MDR का एक भी पैसा सरकारी…
 25 September 2026
नई दिल्ली: दिवाली आने वाली है। इस समय टीवी और स्मार्टफोन पर आपको पेंट कंपनियों के विज्ञापन खूब देखने को मिलेंगे। जब भी आप किसी पेंट कंपनी के विज्ञापन की…
 25 September 2026
नई दिल्ली: कहते हैं कि मुश्किल हालात इंसान को तोड़ भी सकते हैं और उसे कुछ बड़ा करने की वजह भी दे सकते हैं। ऐसी ही कहानी है टेक्नोलॉजी यूट्यूबर…
 25 September 2026
नई दिल्ली: देश-दुनिया में बढ़ती महंगाई के बीच लोग भविष्य के लिए अपनी सैलरी या कमाई से कुछ बचत की भी प्लानिंग करते हैं। ऐसे में उन्हें ऐसी स्कीम और…
 25 September 2026
नई दिल्ली: एनएसई की गुरुवार को शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई। कंपनी की बीएसई पर लिस्टिंग फीकी रही लेकिन लिस्टिंग के बाद शेयरों में तेजी देखने को मिली। कारोबार के…
 25 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, होर्मुज के बाधित होने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बड़ी तेजी और विदेशी निवेशकों के द्वारा बड़े…
 24 September 2026
शेयर बाजार में आज यानी 24 सितंबर को गिरावट है। सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा गिरकर 74,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 250 अंक से…
 24 September 2026
अब आप घर बैठे ही IMAX थिएटर का मजा ले सकेंगे। बोलने भर से शॉपिंग हो जाएगी और टिकट और अपॉइंटमेंट बुकिंग जैसे काम भी कर पाएंगे। मार्क जुकरबर्ग की…
 24 September 2026
नई दिल्ली: जब भी आप किसी कॉस्मेटिक्स या स्किनकेयर प्रोडक्ट की दुकान में जाते हैं, वहां आपको रंगीन लेबल लगे अलग-अलग कंपनियों के बहुत सारे प्रोडक्ट नजर आते हैं। लेकिन…
Advt.