हर घर मुकदमेबाजी में होगा... डोमेस्टिक वर्कर्स पर सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा ऐसा? सर्विस देने वाली एजेंसियों पर भी टिप्पणी
Updated on
30-01-2026 01:15 PM
नई दिल्ली: बड़े शहरों में ऐसी काफी एजेंसियां खड़ी हो गई हैं जो घरेलू काम के लिए वर्कर उपलब्ध कराती हैं। इनके एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। इस याचिका में घरेलू कामगारों (डोमेस्टिक वर्कर्स) के लिए न्यूनतम मजदूरी तय करने और उसे लागू करने के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा बनाने की मांग की गई थी।
मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि इस मामले में कोर्ट के अधिकार सीमित हैं। कोर्ट केंद्र और राज्यों को मौजूदा कानूनों में संशोधन करने का निर्देश नहीं दे सकता। पीठ ने यह भी चिंता जताई कि न्यूनतम मजदूरी को अनिवार्य करने से उल्टा असर हो सकता है। उन्हें डर था कि ट्रेड यूनियनें हर घर को मुकदमेबाजी में घसीट सकती हैं।
क्या कहा कोर्ट ने?
सीजेआई ने कहा, 'हर घर मुकदमेबाजी में होगा... एक बार न्यूनतम मजदूरी तय हो गई, तो लोग काम पर रखने से मना कर देंगे। मुझे बताइए, कितनी इंडस्ट्रीज ट्रेड यूनियनों का इस्तेमाल करके सफलतापूर्वक काम पर रख पाई हैं। गन्ने की सारी यूनियन बंद हो गईं। जब न्यूनतम मजदूरी लागू होगी, तो ये यूनियन यह सुनिश्चित करेंगी कि हर घर को मुकदमेबाजी में घसीटा जाए।'
घरेलू कामगारों का शोषण
पीठ ने माना कि घरेलू कामगारों का शोषण होता है। CJI ने कहा, लेकिन शोषण से निपटने के तरीके हैं। लोगों को उनके व्यक्तिगत अधिकारों के बारे में और अधिक जागरूक किया जाना चाहिए था, लोगों को और अधिक कुशल बनाया जाना चाहिए था, कई अन्य सुधार किए जाने चाहिए थे। पूरे देश में लाखों घरेलू सहायकों की दयनीय स्थिति को स्वीकार करते हुए CJI ने कहा कि न्यायपालिका कानून बनाने के लिए विधायिका क्षेत्र में दखल नहीं दे सकती।सुप्रीम कोर्ट ने सर्विस देने वाली एजेंसियों की ओर से श्रमिकों के शोषण पर चिंता व्यक्त की और कहा कि शहरी क्षेत्रों में ये एजेंसियां अब 'वास्तविक शोषक' बनकर उभरी है। चीफ जस्टिस ने कहा कि मैंने इसे व्यक्तिगत रूप से और आधिकारिक तौर पर देखा है। सीजेआई ने कहा कि सभी बड़े शहरों में सेवा प्रदाता एजेंसियों का वर्चस्व हो गया है। उन्होंने कहा कि अब आप केवल इन्हीं संस्थाओं की सेवाएं लेते हैं। सभी बड़े शहरों में ये बड़ी संस्थाएं मौजूद हैं, जो इन लोगों का शोषण कर रही हैं। यही असली शोषक है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…