Select Date:

वित्त विभाग ने सभी विभागों को जारी किए दिशा-निर्देश:ग्रेड के आधार पर 7 से 18 लाख कीमत तक के वाहन खरीद सकेंगे अधिकारी

Updated on 06-05-2025 11:16 AM

वित्त विभाग ने सभी सरकारी विभागों में नए वाहनों की खरीदी के लिए नई गाइडलाइन्स जारी की हैं। अधिकारी अपनी ग्रेड के आधार पर 7 से 18 लाख तक के वाहन खरीद सकेंगे। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के अलावा ईवी भी खरीदने की पात्रता अधिकारियों को दी गई है। जरूरत के आधार पर विभाग वाहन किराये पर भी ले सकेंगे। वित्त विभाग ने सोमवार को नए वाहनों की खरीदी और वाहन किराये पर लेने के लिए सभी सरकारी विभागों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

वित्त विभाग ने सभी विभागों को तय फॉर्मेट में अपनी आवश्यकता भेजने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि उपलब्ध बजट और वाहन की आवश्यकता बताते हुए प्रस्ताव देना होगा। वाहन वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद ही खरीदा जा सकेगा। जो वाहन तय 15 साल की अवधि पूरी कर चुके हैं, उन्हें स्क्रैप पॉलिसी के मुताबिक स्क्रैपिंग के लिए देकर सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट दिखाना होगा। इसके बाद वित्त विभाग उनके स्थान पर नए वाहनों की खरीदी की स्वीकृति देगा।

केंद्र की स्क्रैपिंग पॉलिसी के मुताबिक 1 अप्रैल 2024 से 15 साल से अधिक पुराने सरकारी वाहन हटने थे, पर मप्र सहित लगभग सभी राज्यों में इनकी लिस्टिंग ही पूरी नहीं हो सकी। इस वजह से अब तक इन्हें हटाने का काम प्रारंभिक तौर पर ही जारी है। मप्र में भी सरकारी वाहनों की लिस्टिंग 2024 से शुरू हुई थी, जो अब तक जारी है।

मप्र पर 4.26 लाख करोड़ कर्ज 31 मार्च 2025 तक मप्र सरकार पर कुल कर्ज बढ़कर 4.21 लाख करोड़ हो चुका है। इसके बाद सरकार ने हाल ही में 2500-2500 करोड़ की दो किश्तों में 5 हजार करोड़ का नया कर्ज लिया है। इसके बाद सरकार पर कुल कर्ज बढ़कर 4 लाख 26 हजार करोड़ हो चुका है। हाल ही में सरकार ने भत्ते बढ़ाकर कर्मचारियों को तोहफा दिया है। इनसे कुल 5 हजार करोड़ सालाना भार आने की उम्मीद है।

वित्त का डीए पर स्पष्टीकरण हाल ही में गृह भाड़ा भत्ते में वृद्धि की गई है। वित्त विभाग ने सोमवार को स्पष्ट किया कि प्रोबेशन पीरियड वाले कर्मचारियों को उनके संबंधित स्टाइपेंड के आधार पर ही एचआरए की गणना होगी। प्रोबेशन में पहले साल 70%, 80% और 90% स्टाइपेंड मिलता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2025
वित्त विभाग ने सभी सरकारी विभागों में नए वाहनों की खरीदी के लिए नई गाइडलाइन्स जारी की हैं। अधिकारी अपनी ग्रेड के आधार पर 7 से 18 लाख तक के…
 06 May 2025
वक्फ बिल में हुए संशोधन को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में वक्फ सुधार जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। सीएम डॉ मोहन यादव प्रबुद्धजनों को वक्फ बिल में हुए…
 06 May 2025
आज होने वाली डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की मीटिंग में पचमढ़ी शहर को अभयारण्य से बाहर करने पर मुहर लगाई जा सकती है। ऐसा होने पर पचमढ़ी की पौने चार…
 06 May 2025
भोपाल। भोपाल में हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ दुष्कर्म की घटना के तार प्रदेश के अन्य जिलों से भी जुड़ने के बाद पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने भोपाल के आइजी…
 06 May 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार पानी की बूंद-बूंद बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए शुरू किया गया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जंल गंगा संवर्धन अभियान अब असर दिखाने लगा है। करीब-करीब…
 06 May 2025
भोपाल: हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म करके उन्हें ब्लैकमेल करने के मामले में भोपाल शहर के उस कैफे- क्लब-90 के रिसार्ट वाले हिस्से को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया, जिसे मुस्लिम युवाओं…
 05 May 2025
मप्र सरकार में राजनीतिक नियुक्तियों की कवायद शुरू हो गई है। दो दिन पहले सीएम हाउस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय स्तर के…
 05 May 2025
मप्र को सब्जी उत्पादन में नंबर एक बनाने के लिए उद्यानिकी विभाग बड़ी तैयारी कर रहा है। खासकर, कीटनाशक मुक्त सब्जी उगाने का अभियान चलाया जाएगा। नई कवायद के तहत…
 05 May 2025
यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्प्लॉयीज एंड इंजीनियर्स, मध्य क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर वी. के. एस. परिहार ने…
Advt.