'पहले अपनी सेंट कोलंबस से कैंब्रिज तक की पढ़ाई देखिए', PM मोदी की अंग्रेजी का मजाक उड़ाने पर घिरे राहुल गांधी
Updated on
20-09-2026 01:11 PM
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार दिलीप मंडल ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। मंडल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंग्रेजी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।
दिलीप मंडल ने राहुल गांधी की शिक्षा का जिक्र करते हुए लिखा कि उन्हें सेंट कोलंबस स्कूल, सेंट स्टीफंस कॉलेज और कैंब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़ाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी को गुजरात के एक स्कूल में पढ़े छोटे शहर के निम्न-मध्यम वर्गीय व्यक्ति की अंग्रेजी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। मंडल ने दावा किया कि राहुल गांधी की इस तरह की टिप्पणी से उन्हें नुकसान ही हुआ है और खासकर गरीब, ग्रामीण और कस्बाई जनता इसे पसंद नहीं करती।

इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम में लाइव एक्ट
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर निशाना साधते हुए अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ उनकी मुलाकातों के अंदाज को लेकर ‘हग डिप्लोमेसी’ पर तंज कसा। कार्यक्रम के मंच पर एक कॉमेडियन के साथ हुए लाइव एक्ट और उसके बाद हुए संवाद को लेकर अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।
मंच पर कॉमेडियन के साथ एक्ट, BJP ने घेरा
छात्रों के साथ संवाद के दौरान विदेशी कूटनीति पर चर्चा के बीच मंच पर एक कॉमेडियन पहुंचे और उन्होंने राहुल गांधी को गले लगाया। इसके बाद एक्ट के दौरान उन्होंने कई बार राहुल गांधी को हग किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद BJP नेताओं ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया। इससे पहले दिल्ली में भी राहुल गांधी कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के साथ इसी तरह के एक मॉक एक्ट में शामिल हुए थे। इंदौर के कार्यक्रम में हुए इस घटनाक्रम को लेकर अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…