Select Date:

46 साल की उम्र में वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का निधन, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने जताया दुख

Updated on 20-09-2026 01:05 PM
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है। उनके सहयोगियों के अनुसार, शनिवार देर रात मेहता को बेचैनी महसूस हुई और उन्हें तड़के करीब 2 बजे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों को उनकी नब्ज नहीं मिली और मृत घोषित कर दिया। पायल मेहता राजनीति के क्षेत्र में धुरंधर पत्रकार मानी जाती थीं।

पीएम मोदी ने बताया जमीनी पत्रकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पायल मेहता जी एक मेहनती पत्रकार थीं जो जमीन से जुड़ी रहीं और अपनी रिपोर्टिंग में राष्ट्रीय मुद्दों की गहरी समझ लेकर आईं। अपने काम के अलावा, उन्हें उस दयालुता और स्नेह के लिए याद किया जाएगा जिसके साथ उन्होंने इतने सारे लोगों के जीवन को प्रभावित किया। उनका अचानक और असमय निधन बेहद दुखद है। उनके परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत दे। ओम शांति।

राजनाथ सिंह ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि पत्रकार पायल मेहता के असमय निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा और दुख हुआ। वह बहुत जल्दी हमें छोड़कर चली गईं। पायल एक बेहद मेहनती और समर्पित पत्रकार थीं, जिन्होंने पूरी निष्ठा और प्रोफेशनलिज़्म के साथ संसद की कार्यवाही को कवर किया। संसद सत्र के दौरान, वह सुबह से देर रात तक मौजूद रहती थीं, बिना थके कार्यवाही पर नज़र रखती थीं और अद्भुत समर्पण के साथ अपना काम करती थीं। इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें। ऊं शांति।

खरगे ने भी जताया दुख

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी मेहता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मेहता को एक मेहनती और लगनशील पत्रकार बताया, जिन्होंने संसद की कवरेज की थी और जिन्हें जन-मामलों की गहरी समझ थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.