FTA को अंतिम रूप देने पर जोर
साल्टेक्स ग्रुप के प्रेसिडेंट ने एफटीए को अंतिम रूप देने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, 'भारत को एफटीए को अंतिम रूप देना चाहिए क्योंकि रूस सिर्फ रूसी बाजार नहीं है - वह पांच देशों का संघ हैं। यह एक विशाल बाजार है। एक बार जब एफटीए हो जाता है और टैरिफ बाधाएं दूर हो जाती हैं तो यह व्यापार को वास्तव में बढ़ावा देगा।'यह सब दिखाता है कि भारत और रूस के बीच व्यापार और श्रम सहयोग के नए रास्ते खुल रहे हैं। रूस को मजदूरों की जरूरत है और भारत के पास कुशल श्रमिक हैं। दोनों देश इस मौके का फायदा उठाकर एक-दूसरे की मदद कर सकते हैं। एफटीए और बेहतर लॉजिस्टिक्स इस साझेदारी को और मजबूत बनाएंगे।


