Select Date:

टोक्यो टेक इंवेंट में फ्लाइंग कार का डेब्यू:जमीन-पानी दोनों पर उतर सकती है, भारत में 3 कंपनियां कर रहीं एयर टैक्सी पर काम

Updated on 23-05-2024 12:31 PM

टोक्यो के एक इंटरनेशनल टेक इवेंट में पहली बार फ्लाइंग कार का डेब्यू हुआ। शहर के कोटो वार्ड में टोक्यो बिग साइट कन्वेंशन सेंटर के बाहर एक पार्किंग लॉट में पायलट के साथ इस कार ने 10 मीटर ऊपर तक उड़ान भरी। कार का नाम 'हेक्सा' है, जिसे अमेरिकी कंपनी लिफ्ट एयरक्राफ्ट इंक ने डेवलप किया है।

हेक्सा के टॉप पर 18 प्रोपेलर लगे हुए हैं। यह 4.5 मीटर चौड़ी, 2.6 मीटर ऊंची है और इसका वजन लगभग 196 किलोग्राम है। ये सिंगल सीट कार है, जो जमीन और पानी दोनों पर लैंडिंग कर सकती है। भारत में भी महिंद्रा और मारुति सुजुकी समेत तीन कंपनियां इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार पर काम कर रही है।

चीन की कंपनी XPeng और हुंडई ने भी बनाई फ्लाइंग कार
अमेरिका के लास वेगास में जनवरी में हुए साल के सबसे बड़े टेक इवेंट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2024 में चीनी कंपनी XPeng और हुंडई की एडवांस्ड एयर मोबिलिटी कंपनी सुपरनल ने अपनी फ्लाइंग कार शोकेज की थीं। इसके अलावा स्काई ड्राइव इंक, पाल-वी लिबर्टी और नेक्स्ट फ्यूचर आस्का भी अपनी फ्लाइंग कार डेवलप कर रही हैं।

1. चीन की कंपनी XPeng ने फ्लाइंग कार पेश की

XPeng एयरो HT ने अपनी फ्लाइंग कार CES-2024 में पेश की थी। इसका 2025 में बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन किया जाएगा। फुली-इलेक्ट्रिक पायलटेड एयरक्राफ्ट वर्टिकल टेकऑफ/लैंडिंग और कम ऊंचाई वाली उड़ानों में सक्षम है। ये मैनुअल और ऑटोनॉमस फ्लाइट मोड को सपोर्ट करता है। ​​​​

2. 2028 तक आ जाएगी हुंडई की इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी

हुंडई की एडवांस्ड एयर मोबिलिटी कंपनी सुपरनल ने CES-2024 में अपनी इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी अनवील की थी। S-A2 एक इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ़ और लैंडिंग (eVTOL) व्हीकल है। ये 1,500 फीट की ऊंचाई पर 120 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकेगी।

इसे 50-60 Km की यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 8 टिल्टिंग रोटर और एक डिस्ट्रीब्यूटेड इलेक्ट्रिक प्रॉपल्शन सिस्टम है। सुपरनल ने 2028 में व्हीकल को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने की योजना बनाई है।

भारत में तीन कंपनियां बना रही फ्लाइंग कार...

1. महिंद्रा अगले साल लाएगी भारत की पहली एयर टैक्सी
ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने हाल ही में X पर एक पोस्ट में कंफर्म किया था कि अगले साल तक भारत को उसकी पहली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी मिल जाएगी। उन्होंने एक प्रोटोटाइप मॉडल की फोटोज भी शेयर की है। इस इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास की इनिशिएटिव कंपनी ePlane में तैयार किया जाएगा।

एयर टैक्सी टू-सीटर एयरक्राफ्ट जैसी होगी। यह फ्यूचर में पब्लिक को एयर ट्रैवल की सुविधा प्रदान करेगी। इसकी मैक्सिमम रेंज 200 किमी होगी। यह 160 किमी प्रति घंटे की क्रूजिंग एबिलिटी के साथ 200 किमी प्रति घंटे की एवरेज स्पीड से उड़ान भरेगी।

2. एशिया की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार, घर की छत से भी उड़ सकेगी
भारत में चेन्नई स्थित विनाटा एयरोमोबिलिटी कंपनी हाइब्रिड फ्लाइंग कार बना रही है। कंपनी का कहना है कि यह बिना किसी रनवे के घर की छत से भी उड़ान भर सकेगी। कंपनी ने पहली बार कार का मॉडल सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिखाया था।

हाइब्रिड फ्लाइंग कार 120 kmph की टॉप स्पीड से 60 मिनट तक उड़ान भर सकती है। ये ग्राउंड लेवल से 3,000 फीट ऊंचाई तक उड़ सकती है। टू सीटर कार का वजन 1100 kg है, जो मैक्सिमम 1300kg वजन के साथ टेक ऑफ कर सकती है। कंपनी का दावा है कि इसका रेंज 100 किलोमीटर तक है।

3. मारुति सुजुकी 2025 तक लाएगी सस्ती फ्लाइंग कार
मारुति सुजुकी अपनी पेरेंट कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (SMC) के साथ मिलकर एक फ्लाइंग इलेक्ट्रिक कार बना रही है। कंपनी ने इसके लिए जापानी स्टार्टअप स्काईड्राइव के साथ पार्टनरशिप की है। इसका इस्तेमाल शहरी इलाकों में इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी सर्विस के रूप में किया जा सकेगा। कंपनी भारत में इसकी मैन्युफैक्चरिंग पर विचार कर रही है।

कंपनी के ग्लोबल ऑटोमोबाइल प्लानिंग डिपार्टमेंट के असिस्टेंट मैनेजर केंटो ओगुरा ने हाल ही में एक इवेंट में बताया था कि अगर हम मेक इंन इंडिया के तहत यहां आते हैं, तो फ्लाइंग कार निश्चित रूप से यहां सस्ती होगी। ओगुरा ने कहा, 'मोटर और रोटर्स की 12 यूनिट के साथ इसे जापान में 2025 ओसाका एक्सपो में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

शुरुआत में तीन-पैसेंजर एडिशन की रेंज 15 किलोमीटर होगी। इसके बाद 2029 तक इसके दोगुनी होकर 30 किलोमीटर और उसके बाद 2031 तक 40 किलोमीटर होने की संभावना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
 21 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
 21 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
 21 April 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
 21 April 2026
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…
Advt.