लगातार दूसरे सप्ताह हुई विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी, सोना भी बढ़ा, जानें पूरा हिसाब
Updated on
20-12-2025 01:37 PM
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत को राहत मिली है। यह लगातार दूसरा सप्ताह रहा जबकि अपना भंडार बढ़ा है। भंडार में बढ़ोतरी की वजह फॉरेन करेंसी एसेट (FCA) और सोना, दोनों का बढ़ना है। बीते 12 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में $1.68 Billion की बढ़ोतरी दिखी है।
अब कहां पहुंच गया भंडार
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 12 दिसंबर 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $1.689 Billion की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें $1.033 Billion की बढ़ोतरी हुई थी। अब अपना भंडार बढ़ कर $688.949 billion तक पहुंच गया है। गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 billion के रिकार्ड उच्चतम स्तर पर था।
FCA भंडार में हुई बढ़ोतरी
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में बढ़ोतरी हुई है। 12 दिसंबर 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में $906 million की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले तो इसमें $151 million की कमी हुई थी। अब अपना एफसीए भंडार बढ़ कर $557.787 billion का हो गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
गोल्ड रिजर्व में भी बढ़ोतरी
आलोच्य अवधि के दौरान भारत के गोल्ड रिजर्व में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। रिजर्व बैंक के मुताबिक बीते 12 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने सोने के भंडार के वैल्यू में $758 million की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें $1.188 Billion की बढ़ोतरी हुई थी। इसी के साथ अब अपना सोने के भंडार का वैल्यू बढ़ कर $107.741 billion का हो गया है। उल्लेखनीय है कि इस समय आरबीआई के पास सोने का भंडार 880 टन के पार चला गया है। यह देश के कुल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व का 14.7 फीसदी से कुछ ज्यादा बैठता है।
एसडीआर में इजाफा
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में थोड़ी वृद्धि हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में $14 million की मामूली वृद्धि हुई है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें $93 million की बढ़ोतरी हुई थी। अब यह बढ़ कर 18.735 बिलियन डॉलर का हो गया है। इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में $11 million डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब अपना आईएमएफ रिजर्व घट कर $4.686 Billion का हो गया है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…