रुपया से लेकर महंगाई तक, ईरान-इजरायल युद्ध ने भारत के लिए खड़ा किया संकट, मूडीज ने दी चेतावनी
Updated on
06-03-2026 03:05 PM
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय तक चलता है तो भारत के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। इसे लेकर रेटिंग एजेंसी मूडीज रेटिंग्स (Moody's Ratings) ने चेतावनी दी है।
मूडीज रेटिंग्स ने कहा कि मिडिल ईस्ट संघर्ष से ऊर्जा (क्रूड ऑयल, एलएनजी आदि) की कीमतों में बड़ा उछाल आ सकता है। अगर ऐसा होता है तो ना केवल भारत का रुपया कमजोर हो सकता है बल्कि महंगाई भी बढ़ सकती है। साथ ही चालू खाता घाटे (सीएडी) में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि खाड़ी देशों से भारत क्रूड ऑयल और एलएनजी आयात करता है। संघर्ष के कारण इन चीजों का आयात कम हो सकता है।
भारत का खाड़ी देशों से आयात कितना?
भारत अपने आयात का करीब 50 फीसदी क्रूड ऑयल और नेचुरल गैस मिडिल ईस्ट से आयात करता है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि बड़ी एशियाई अर्थव्यवस्थाओं में भारत उन देशों में प्रमुख है, जो कच्चे तेल और एलएनजी के लिए मिडिल ईस्ट पर निर्भर हैं। यहां बढ़ते संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य बंद हो गया है, जो इस क्षेत्र से क्रूड ऑयल और एलएनजी निर्यात के लिए एक प्रमुख मार्ग है।
मूडीज ने कहा कि ऐसे में भारत को मंहगी दर पर क्रूड ऑयल और एलएनजी खरीदनी पड़ सकती है। यानी महंगे ऊर्जा आयात से रुपया कमजोर होगा, महंगाई बढ़ेगी, चालू खाता संतुलन बिगड़ेगा और मौद्रिक नीति के साथ ही राजकोषीय प्रबंधन भी जटिल हो जाएगा।'
दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए खतरा
मूडीज ने कहा कि मिडिल ईस्ट संघर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा खतरा है। हालांकि बुनियादी ढांचे को अभी तक महत्वपूर्ण नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन जलडमरूमध्य के माध्यम से जहाजों का आवागमन काफी हद तक रुक गया है। यही नहीं, कुछ क्षेत्रीय बंदरगाहों ने परिचालन रद्द कर दिया है। एजेंसी ने चेतावनी दी कि अगर यहां से कुछ हफ्तों तक जहाजों का आवागमन बंद रहा तो ब्रेंट क्रूड की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकती हैं।
क्या और कैसे पड़ेगा असर?
रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि अगर क्रूड ऑयल की कीमत में उछाल आता है तो इससे कंज्यूमर प्राइस और दुनियाभर में प्रोडक्शन लागत में तेजी आएगी। ऐसे में लोगों के खरीदने की क्षमता कम हो सकती है। ऐसा होने पर निवेश पर नकारात्मक असर पड़ेगा। अगर महंगाई का दबाव बना रहता है तो प्रमुख केंद्रीय बैंकों को ब्याज दरें ऊंची रखने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। इससे वित्तीय स्थितियां और सख्त हो जाएंगी और वैश्विक विकास धीमा हो जाएगा।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…