भगोड़े ललित मोदी के परिवार में घमासान, भाई ने लगाया मां पर हमले की साजिश का आरोप
Updated on
01-06-2024 12:54 PM
मुंबई/नई दिल्ली: दिवंगत उद्योगपति के के मोदी के परिवार में 11,000 करोड़ रुपये की विरासत को लेकर विवाद बढ़ गया है। के के मोदी के छोटे बेटे और गॉडफ्रे फिलिप्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर समीर मोदी ने अपनी मां बीना मोदी पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें उन्होंने अपनी मां, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) और गॉडफ्रे फिलिप्स के डायरेक्टर्स पर उन्हें गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया। बीना मोदी भी गॉडफ्रे फिलिप्स की डायरेक्टर हैं। सिगरेट और कन्फेक्शनरी बनाने वाली कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स के बोर्ड मेंबर होने के अलावा समीर मोदी कलरबार कॉस्मेटिक्स, 24/7 रिटेल और डायरेक्ट सेलिंग प्लेटफॉर्म मोदीकेयर के भी प्रमुख हैं।
मोदी ने ईटी को बताया, 'यह घटना गुरुवार को हुई जब मैं दिल्ली के जसोला में जीपी की निर्धारित बोर्ड मीटिंग में घुसने की कोशिश कर रहा था। मुझे बीना मोदी के पीएसओ ने मीटिंग में घुसने से रोक दिया। जब मैंने जोर दिया तो उसने मुझे धक्का देने की कोशिश की और कहा कि मुझे बोर्ड मीटिंग में घुसने की अनुमति नहीं है।' गॉडफ्रे फिलिप्स के प्रवक्ता ने आरोप को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ये आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और निंदनीय हैं। कथित घटना बोर्ड रूम के बाहर हुई जब दोपहर करीब 12 बजे ऑडिट कमेटी की बैठक चल रही थी। यह घटना इन-हाउस सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसे संबंधित जांच अधिकारियों को मुहैया कराया जा सकता है।
समीर मोदी की शिकायत
समीर मोदी के मुताबिक यह सब तब हुआ जब उनकी मां ने कंपनी में उनकी हिस्सेदारी खरीदने की पेशकश की थी। उनका कहना है कि इस घटना के बाद अब उनकी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने की कोई मंशा नहीं है। उन्होंने शुक्रवार को राजधानी में अपने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित घर पर ईटी से कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे ही ऑफिस में मुझ पर हमला किया जाएगा। शेयरों के निपटान पर मामला अदालत में लंबित है, लेकिन अब मैं अभी अपनी हिस्सेदारी नहीं बेचूंगा। मुझे बोर्ड से हटाने का प्रयास किया जा रहा है, जो नहीं होगा।' मोदी ने कहा कि उनकी मां की ओर से यह प्रस्ताव एक मध्यस्थ के माध्यम से आया था और उन्होंने इस पर सहमति जताई थी।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…