दुबई में सस्ता नहीं रहा सोना, तेजी का बना दिया रेकॉर्ड
Updated on
05-01-2026 02:04 PM
नई दिल्ली: दुबई में सोना खरीदना अब सस्ता नहीं रहा। साल 2025 में सोने की कीमत में सिर्फ भारत में ही, बल्कि दुबई में भी तेजी आई है। इसकी कीमत ने दुबई में भी रेकॉर्ड बना दिया। यह हाल के इतिहास में सोने की कीमत ों में आई सबसे बड़ी तेजी में से एक थी। साल 2025 की शुरुआत में सोने की कीमतें थोड़ी धीमी थीं, लेकिन फिर अचानक इनमें जबरदस्त उछाल आया। साल 2025 में 24 कैरेट सोने की कीमत हर ग्राम पर 200 दिरहम (करीब 4900 रुपये) से ज्यादा बढ़ गई।
बाजार के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत 1 जनवरी 2025 को 318 दिरहम (करीब 8800 रुपये) प्रति ग्राम थी। साल के अंत तक यानी 31 दिसंबर 2025 को यह बढ़कर 520 दिरहम (करीब 12750 रुपये) प्रति ग्राम हो गई। यानी साल 2025 में इसमें करीब 63.52 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इस तेजी के साथ यह 1.27 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। 22 कैरेट सोने में भी जबरदस्त उछाल देखा गया। इसकी कीमत करीब 294.50 दिरहम से बढ़कर 481.50 दिरहम प्रति ग्राम हो गई। इसमें भी करीब 63.50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। 21 कैरेट सोने की कीमत भी इसी दौरान करीब 176.75 दिरहम प्रति ग्राम बढ़ी।
14 कैरेट सोने का क्या हाल
24, 22 और 21 कैरेट के मुकाबले 14 कैरेट के सोने में बहुत ज्यादा तेजी नहीं आई। 14 कैरेट का सोना 29 नवंबर को यूएई में लॉन्च हुआ था। साल 2025 में इसकी कीमत में सिर्फ 2.3 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमत में बहुत ज्यादा तेजी इसलिए नहीं आई क्योंकि यह हल्का होता है और आम लोग इसे रोजाना पहनने के लिए ज्यादा आसानी से खरीद सकते हैं।
सोने की कीमत में तेजी के कारण
साल 2025 में कई आर्थिक वजहों ने मिलकर सोने की कीमतों को इतना बढ़ाया।
दुनिया भर में अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से निवेशक और केंद्रीय बैंक सोने को एक सुरक्षित निवेश मानने लगे। वे सोने में पैसा लगाने लगे ताकि बाजार में उथल-पुथल होने पर उनका पैसा सुरक्षित रहे।
साल 2025 में सोने की कीमतों में आई तेजी 1970 के दशक के अंत के बाद सबसे ज्यादा थी। दुनिया भर में सोने की कीमतें लगभग 70 प्रतिशत तक बढ़ गईं।
अमेरिकी बैंक की भी भूमिका
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने हाल ही में ब्याज दरों में कमी की है। इससे भी सोने की कीमत में तेजी आई है। जब ब्याज दरें कम होती हैं तो सोने जैसी चीजें ज्यादा आकर्षक लगने लगती हैं। बॉन्ड और दूसरे वित्तीय साधनों की तुलना में सोने का आकर्षण बढ़ जाता है।
भारत में कितनी तेजी?
सोने की कीमत में भारत में भी काफी तेजी आई है। साल 2025 में भारतीय घरेलू बाजार में सोने के दाम करीब 70 से 80 फीसदी तक बढ़ गए। साल 2025 की शुरुआत में 24 कैरेट सोना लगभग 78,000 से 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा था। दिसंबर 2025 तक यह रेकॉर्ड तोड़कर 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया। भारत में सोने की कीमतों में उछाल को रुपये के गिरने, गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) में लगातार निवेश और त्योहारों व शादियों के मौसम में जबरदस्त खरीदारी ने और बढ़ाया।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…