सोने और चांदी की कीमतों में अक्षय तृतीया से पहले काफी गिरावट आई थी। पिछले कई दिनों से गिरावट देखी जा रही थी। लेकिन आज सोना और चांदी दोनों महंगे हुए हैं। इससे पहले इस सप्ताह सोमवार को भी सोने और चांदी के भाव बढ़े थे। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोना-चांदी बढ़त के साथ खुला था। आज दोबारा सोने-चांदी में तेजी देखी जा रही है।


