गूगल सर्च डाउन.... दुनियाभर के तमाम यूजरों पर असर, भारत में कितनी खड़ी हुई मुश्किल?
Updated on
02-05-2024 01:56 PM
नई दिल्ली: दुनिया भर के लाखों यूजर्स को बुधवार को गूगल सर्च का इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्वर डाउन होने के कारण यह समस्या हुई। कई यूजरों ने बताया कि वे लगभग 8:20 बजे से गूगल सर्च का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, भारत में सीमित संख्या में यूजर प्रभावित हुए। पीक टाइम के दौरान 78 शिकायतें आईं। वहीं, दुनियाभर में 1400 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। डाउनडिटेक्टर ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन सेवाओं में समस्याओं को दिखाता है।
8.30 बजे के आसपास काफी शिकायतें
आउटेज की रिपोर्ट वैश्विक स्तर पर रात 8.30 बजे के आसपास पीक पर थी। इस दौरान 1,421 लोगों ने प्लेटफॉर्म को ऑनलाइन एक्सेस करने में समस्याओं की सूचना दी। लगभग 63% व्यक्तियों ने सर्च के साथ समस्याओं की सूचना दी। 30% ने Google वेबसाइट के साथ और 7% ने Google ड्राइव के साथ ऐसी समस्याओं के बारे में बताया। सोशल मीडिया पर Google के डाउन होने से संबंधित फोटो और मीम्स की भरमार है।
'गूगल डाउन' होने लगा ट्रेंड
जैसा कि किसी भी ऑनलाइन सेवा के डाउन होने पर होता है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'गूगल डाउन" ट्रेंड करने लगा। कुछ यूजर्स ने गड़बड़ी के स्क्रीनशॉट शेयर किए। जबकि अन्य ने इस घटना में मीम्स बनाने का मौका निकाल लिया। एक यूजर ने सुझाव दिया कि यह सभी के लिए Microsoft Bing पर स्विच करने का सही समय है।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…