पश्चिमी देशों के दबाव में रूस से नहीं लेते तेल तो पिछले वर्ष भारत को होता 8 अरब डॉलर का नुकसान
Updated on
01-05-2024 01:45 PM
नई दिल्ली: भारत रूसी कच्चे तेल (Crude Oil) का सबसे बड़ा खरीदार रहा है। भारत ने रूस के साथ लंबे समय के लिए तेल खरीद का समझौता किया हुआ है। इन समझौतों में भारत की कई तेल कंपनियां शामिल हैं। भारत ने पश्चिमी दबाव के बावजूद रूस के साथ अच्छे रिश्ते रखे हैं और द्विपक्षीय व्यापार भी ऊंचाईयों पर है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद में बेतहाशा बढ़ोतरी की है। वहीं भारत ने अमेरिका को साफ तौर पर बता दिया था कि वह अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर जरूरत के हिसाब से किसी भी देश से तेल की खरीदारी कर सकता है। भारत ने पश्चिमी देशों के दबाव में न आकर अच्छा मुनाफा कमाया है। अगर भारत पश्चिमी देशों के दबाव में आकर रूस से तेल नहीं खरीदता तो उसे पिछले वर्ष करीब 8 अरब डॉलर का नुकसान हो गया होता।
भारत ने की बचत
आईसीआरए रिसर्च ने बताया कि भारत ने 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2023-24 के 11 महीनों में तेल आयात में अनुमानित 7.9 बिलियन डॉलर की बचत की, जबकि पूरे 2022-23 में 5.1 बिलियन डॉलर की बचत हुई है। इस बचत से 2023-24 में भारत के चालू खाता घाटे-से-जीडीपी अनुपात में 15-22 आधार अंकों का कंप्रेशन होगा। कहा गया है कि अगर छूट के निम्न स्तर कायम रहते हैं, तो भारत का शुद्ध तेल आयात बिल 2023-24 में 96 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2024-25 में 101-104 बिलियन डॉलर हो सकता है, यह मानते हुए कि औसत कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल है।
रूसी तेल की हिस्सेदारी बढ़ी
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के आधार पर, नोट में अनुमान लगाया गया है कि भारत के तेल आयात बास्केट में रूसी कच्चे तेल की हिस्सेदारी अप्रैल 2023-फरवरी 2023 की अवधि के दौरान लगभग 36% तक बढ़ जाएगी, जो 2021-22 में लगभग 2% से 1700% की छलांग है।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…