माइलेज ज्यादा और शोर आधा, नए साल में लैंड करेंगे दो नए एयरक्राफ्ट, अब तक किसी कंपनी के पास नहीं
Updated on
26-12-2025 01:32 PM
नई दिल्ली: नया साल 2026 भारत की एविएशन मार्केट के लिए कुछ खास होगा। वह इसलिए क्योंकि नए साल में भारत की सरजमीं पर पहली बार भारतीय एयरलाइंस के दो नए एयरक्राफ्ट A350-1000 और A321-XLR लैंड करेंगे। दोनों ही प्लेन बेहद एडवांस कम फ्यूल खपत करने और करीब 50 फीसदी कम शोर करने वाले हैं। इनमें उड़ान भरना भारतीय यात्रियों के लिए एक शानदार अनुभव रहेगा। भारत की किसी भी एयरलाइंस के पास अभी तक इन दोनों मॉडल वाले एयरक्राफ्ट नहीं है।
इनमें से इंडिगो के बेड़े में शामिल होने वाले A321-XLR के तो अगले महीने जनवरी के पहले सप्ताह में फ्रांस के टूलूज से दिल्ली में लैंड करने की उम्मीद है। इससे इंडिगो एथेंस के लिए फ्लाइट शुरू करेगी। यह पहला मौका होगा जब भारत की कोई एयरलाइन यूनान की राजधानी के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करेगी। इसमें बिजनेस और इकोनॉमी दो क्लास होंगे। इसे इंडिगो भारत में दिल्ली और मुंबई से एथेंस के बीच डायरेक्ट फ्लाइट के रूप में कनेक्ट करेगी।
एयर इंडिया का विमान
दूसरी तरफ, एयर इंडिया भी अपने यात्रियों के लिए गेम चेंजर करने का काम कर रही है। वह भी अगले साल अपने बेड़े में भारत का पहला A350-1000 प्लेन शामिल कर रही है। अभी तक भारतीय एयरलाइंस के पास A350-900 प्लेन तो है लेकिन किसी के पास भी A350-1000 प्लेन नहीं है। भारत में यह पहला प्लेन है जो अगले साल एयर इंडिया के बेड़े में शामिल हो जाएगा। इस वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट को दिल्ली से न्यूयार्क, नेवार्क और लंदन रूट पर यूज किया जाएगा।
दो साल बाद मिलेगा AI को नया प्लेन
एयर इंडिया के बेड़े में ही जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में बोइंग का 67879 भी शामिल हो रहा है। एयर इंडिया के लिए यह प्लेन इसलिए खास है, क्योंकि 2023 में दिए गए उसके 570 हवाई जहाज के ऑर्डर में यह पहला प्लेन होगा। जो उसे उसके हिसाब से डिजाइन किया हुआ मिलेगा। वरना, अभी तक एयर इंडिया को छह और एयर इंडिया एक्सप्रेस को 50 प्लेन मिले हैं। वह रूस की एयरलाइंस एरोफ्लोट और एक दूसरी एयरलाइंस के लिए बनाए गए थे उसमे रूस-यूक्रेन युद्ध होने की वजह से एरोफ्लोट ने अपने लिए बनवाए छह ए-350 नहीं लिए।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…