बाजार खुलते ही ऑल-टाइम हाई पर हिंदुस्तान कॉपर का शेयर
Updated on
29-12-2025 12:56 PM
नई दिल्ली: हिंदुस्तान कॉपर का शेयर आज मार्केट खुलते ही 15 फीसदी तेजी के साथ ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स दोनों ही इस स्टॉक में खूब दिलचस्पी ले रहे हैं। आज शुरुआती कारोबार में ही यह शेयर बीएसई पर 14.8% उछलकर ₹545.95 के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह ₹475.45 पर बंद हुआ था और आज 542 रुपये पर खुला। पिछले सात ट्रेडिंग सेशन में ही इसमें 48.35% की तेजी आई है।
हाल के दिनों में मेटल स्टॉक्स में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। बढ़ती ग्लोबल कीमतों और अनुकूल मैक्रोइकॉनॉमिक फैक्टर्स के कारण खासकर कॉपर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में काफी तेजी आई है। हिंदुस्तान कॉपर की यह रैली डॉलर में तय कॉन्ट्रैक्ट की ऊंची कीमतों, कमजोर होते रुपये और मेटल सेक्टर में आई व्यापक तेजी के बीच आई है। वॉल्यूम में बढ़ोतरी और प्राइस एक्शन मजबूत टेक्निकल मोमेंटम का संकेत दे रहे हैं। यह स्टॉक डेली और वीकली चार्ट्स पर महत्वपूर्ण इंडिकेटर्स से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है।
हिंदुस्तान कॉपर भारत की एकमात्र वर्टिकली इंटीग्रेटेड कॉपर उत्पादक कंपनी है। यही वजह है कि हाल ही में कॉपर की कीमतों में आई तेजी का इसे बड़ा फायदा हुआ है। एलिक्जिर इक्विटीज के डायरेक्टर दीपांशु मेहता ने कहा कि कॉपर मार्केट फिलहाल शानदार ग्रोथ फेज में है। इसकी वजह यह है कि इंडस्ट्री में इसका यूज बढ़ता जा रहा है और साथ ही दुनिया में इलेक्ट्रिफिकेशन का ट्रेंड भी बढ़ रहा है। कॉपर की कीमतें अक्सर ऊपर-नीचे होती हैं, लेकिन ब्रॉडर ट्रेंड पॉजिटिव है और यह हिंदुस्तान कॉपर जैसी कंपनियों के लिए अच्छा संकेत है।
क्या करें निवेशक?
हालांकि कॉपर का मीडियम-टर्म आउटलुक मजबूत बना हुआ है लेकिन एनालिस्ट्स नियर-टर्म में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। चॉइस ब्रोकिंग के वीपी (रिसर्च) सचिन गुप्ता ने बताया कि हिंदुस्तान कॉपर ने अकेले दिसंबर में ही 45% से ज्यादा की तेजी दिखाई है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) फिलहाल ऊंचे स्तर पर है और नेगेटिव डाइवर्जेंस के संकेत दे रहा है। यह इस बात का संकेत हो सकता है कि स्टॉक ओवरबॉट है और इसमें कुछ प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल सकती है।उन्होंने नए सिरे से एंट्री लेने वाले निवेशकों के लिए 'बाय ऑन डिप्स' यानी गिरावट पर खरीदने की रणनीति अपनाने का सुझाव दिया। स्टॉक में ₹450 के पास मजबूत सपोर्ट लेवल है, जबकि ₹500 के आसपास रेजिस्टेंस देखा जा रहा है। गुप्ता के अनुसार सपोर्ट जोन की ओर किसी भी पुलबैक पर बेहतर एंट्री पॉइंट मिल सकता है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…