Select Date:

पक्के आशियानों में आशीर्वाद का दिया से हुआ घर रोशन, सेवा से आए बदलाव की कहानी कह रहे दीप

Updated on 19-09-2026 12:30 PM

सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत केवरा के रंजीत, ग्राम पंचायत केरता के सूरज लाल और ग्राम पंचायत सोहागपुर की शांति देवी ने अपने नए घरों में आशीर्वाद का दिया परिवार के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया।प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होकर इन परिवारों ने बेहतर जीवन की नई शुरुआत की है।

रंजीत के परिवार को मिला भविष्य का भरोसा : 

जनपद पंचायत प्रतापपुर की ग्राम पंचायत केवरा निवासी रंजीत के लिए अपना पक्का घर केवल रहने का स्थान नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा और बेहतर भविष्य का आधार है। घर बन जाने से परिवार की वर्षों पुरानी चिंता दूर हुई और जीवन में स्थिरता आई है। रंजीत ने कहा कि अपना पक्का घर होना हमारे परिवार का सपना था। प्रधानमंत्री आवास योजना से यह सपना पूरा हुआ। अब परिवार सुरक्षित घर में रह रहा है। इस दौरान सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने का अवसर मिला है हमने भी आशीर्वाद का दिया जलाकर इस खुशी के लिए आभार व्यक्त किया।

सूरज लाल के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह : 

जनपद पंचायत प्रतापपुर की ग्राम पंचायत केरता निवासी सूरज लाल के लिए भी पक्का आवास जीवन का बड़ा बदलाव बनकर आया है। अपना घर बन जाने से परिवार को सुरक्षा और सुकून मिला है। सूरज लाल कहते हैं कि अपना पक्का घर बन जाने से परिवार की बड़ी चिंता दूर हो गई है। अब नए घर में परिवार के साथ आशीर्वाद का दिया जलाना हमारे लिए बहुत खुशी का दिन रहा।

शांति देवी के नए घर में सजी उम्मीदों की रोशनी : 

ग्राम पंचायत सोहागपुर की शांति देवी के लिए भी पक्का आवास किसी सपने के पूरा होने जैसा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवास स्वीकृत होने के बाद उनका अपना घर बनकर तैयार हुआ। पक्की छत मिलने से परिवार को सुरक्षित जीवन मिला है।

शांति देवी ने अपने नए घर में आशीर्वाद का दिया जलाकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अपना पक्का घर बनना हमारे परिवार के लिए बहुत बड़ी खुशी है। अब हमें सुरक्षित छत मिल गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा से आमजन के जीवन में आए बदलाव सेवा संकल्प अभियान में इन हितग्राही परिवारों की कहानियां जनकल्याण की सार्थक तस्वीर प्रस्तुत कर रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से इन परिवारों पक्का आवास के साथ  सुरक्षा और बेहतर भविष्य का आधार भी मिला है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
 20 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव के अंतिम दिवस रविवार को धर्म, तप और भक्ति का…
 20 September 2026
रायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं और संभागों के कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर…
 20 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) का प्रभावी क्रियान्वयन…
 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
Advt.