फैसले के बाद बैंक का शेयर चढ़ा
खबर के सामने आते ही मंगलवार को HDFC बैंक के शेयरों में तेजी आई। इस तेजी के साथ पिछले तीन दिनों से चल रही गिरावट पर ब्रेक लगा। मंगलवार को एचडीएफसी बैंक के शेयर 2.88% की तेजी के साथ 765.15 रुपये पर बंद हुए।इससे पहले चक्रवर्ती के इस्तीफे के अगले ही दिन HDFC बैंक के शेयर 5% गिरकर 52 हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए। वही उसके बाद से बैंक के शेयरों में लगभग 12% तक की गिरावट आ चुकी थी, जिससे बैंक के निवेशकों की चिंता बढ़ गई थी। इस्तीफे के बाद आरबीआई ने केकी मिस्त्री को तीन महीने के लिए अंतरिम नॉन-एग्जिक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया है।


