सरकार की दलील
जस्टिस संदीप मेहता ने कहा कि कार्डियक स्टेंट की कीमत करीब 5,000 रुपये है, जबकि 25,000 रुपये से अधिक में बेचते हैं। तुषार मेहता ने दलील दी कि दवाओं की कीमतों पर एक सीमा से आगे नियंत्रण लगाने से उनकी आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, क्योंकि ट्रेड मार्जिन से वितरण व्यवस्था को मदद मिलती है।महंगे इलाज से चिंता
- देश में इलाज पर बढ़ रहा खर्च बड़ी संख्या में लोगों को परेशान कर रहा है। केंद्र ने बताया कि कैंसर की दवाओं पर मार्जिन 30% तक सीमित करने से मरीजों के साल में 2,500 करोड़ रुपये बचेंगे।
- सुप्रीम कोर्ट चाहता है कि सरकार अब दूसरी दवाओं की लागत और मुनाफे में बड़े अंतर को कम करे और अन्य इलाज भी सस्ता करे।


