Select Date:

सुप्रीम कोर्ट में INDIA गठबंधन की याचिका में 10 मांगें शामिल, CEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ेंगी मुश्किलें?

Updated on 13-10-2026 12:30 PM
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 'इंडिया गठबंधन' के 10 नेताओं के साथ मिलकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ याचिका दायर की। यह याचिका एसआईआर और चुनाव में कथित अनियमितताओं से जुड़े मुद्दों को लेकर दायर की गई है। हालांकि, राहुल गांधी ने खुद सुप्रीम कोर्ट जाकर याचिका दायर नहीं कर सके, इसलिए उनके वकील एस. प्रसन्ना ने इसे दायर किया। इसमें ECI, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दो अन्य चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी को प्रतिवादी बनाया गया।

INDIA गठबंधन की याचिका में क्या कहा गया है

यह याचिका वोटर लिस्ट के चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) के दौरान CEC ज्ञानेश कुमार द्वारा चुनाव आयोग की सामूहिक शक्तियों के "एकतरफा और मनमाने इस्तेमाल", चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता, और योग्य नागरिकों के वोटर के तौर पर रजिस्टर होने और वोट देने के संवैधानिक अधिकार के कथित उल्लंघन को लेकर चिंता जताती है।

इंडिया गठबंधन की याचिका की 10 प्रमुख मांगें

  • मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा लिए गए निर्णयों और संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत आयोग की शक्तियों के इस्तेमाल की वैधता की जांच की जाए।
  • देशभर में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगाई जाए।
  • चुनाव आयोग को एसआईआर से संबंधित सभी आंतरिक रिकॉर्ड और फाइलें अदालत के सामने पेश करने का निर्देश दिया जाए।
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर अन्य चुनाव आयुक्तों की जानकारी, सहमति या मंजूरी के बिना सामूहिक शक्तियों का कथित तौर पर अकेले इस्तेमाल करने के आरोपों की जांच हो।
  • मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाने और चुनावी डेटा की पारदर्शिता की जांच के लिए एक स्वतंत्र समिति द्वारा ऑडिट कराया जाए।
  • कथित अनियमितताओं और बिना उचित प्रक्रिया के नाम काटने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
  • मतदाताओं द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों और शिकायतों के निवारण का सही और पारदर्शी रिकॉर्ड रखने का निर्देश दिया जाए।
  • बिना किसी पूर्व नोटिस, सुनवाई के अवसर या रेस्टोरेशन (बहाली) के प्रभावी तंत्र के किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से न हटाया जाए।
  • नियमों में संशोधन किए बिना वैधानिक 'फॉर्म 6' (Form 6) में किए गए गैरकानूनी बदलावों की समीक्षा और उन्हें रद्द करने की मांग।
  • चुनाव आयोग के केंद्रीकृत IT डिवीजन द्वारा संचालित 'ECINET' और 'ERONET' डेटाबेस की प्रणाली की समीक्षा, ताकि चुनावी पंजीकरण अधिकारियों की स्वतंत्र भूमिका सुरक्षित रहे।

याचिका में कुल 11 पिटीशनर्स

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा इस याचिका में अखिलेश यादव (SP), सौगत राय (TMC), डी. राजा (CPI), तेजस्वी प्रसाद यादव (RJD), संजय राउत (Shiv Sena-UBT), एम.ए. बेबी (CPI-M), महुआ माजी (JMM), सुप्रिया सुले (NCP-SP) और ई.टी. मोहम्मद बशीर (IUML) शामिल हैं। सबसे ध्यान देने वाली बात ये है कि आम आदमी पार्टी की तरफ से इस याचिका में किसी का नाम नहीं है। वहीं, इस याचिका में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया, ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू को रेस्पॉन्डेंट बनाया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों CJP समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पर पहुंचे और नारेबाजी…
 13 October 2026
SIR और ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने 4 FIR दर्ज की हैं। ये FIR कनॉट प्लेस, तिलक मार्ग, बाराखंभा…
 13 October 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि सस्ती दवाओं से लेकर प्रतिभा तक, दुनिया भारत पर भरोसा करती है। भारत ने दुनिया को शून्य दिया, लेकिन कभी इसका श्रेय…
 13 October 2026
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 'इंडिया गठबंधन' के 10 नेताओं के साथ मिलकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ याचिका दायर की।…
 13 October 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर व्यापारियों और विक्रेताओं का मुनाफा अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) के 30% तक सीमित करने का फैसला किया है। सरकार का दावा…
 13 October 2026
नई दिल्ली: बीते सोमवार को जब राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च कर रहे थे तो इसमें एक खास चेहरा भी दिखाई…
 12 October 2026
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग (MPSC) में सुधार के लिए रविवार को एक कमेटी बनाई। इसमें फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे को सदस्य सचिव बनाया…
 12 October 2026
दिल्ली और NCR के कई इलाकों में सोमवार सुबह बारिश हुई। इसकी वजह पाकिस्तान की ओर से आने वाला मौसमी सिस्टम है। मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान के ऊपर बना…
 12 October 2026
केरलम के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत मामले में ड्राइवर का बयान सामने आया है। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के बाद…
Advt.