धार्मिक अल्पसंख्यकों पर पाकिस्तान को घेरा
पेटल गहलोत ने भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों को लेकर दिए गए शहबाज के बयान पर भी पाकिस्तान को आइना दिखाया। उन्होंने कहा कि "हमने जो विचार सुने हैं, वे ऐसे लोगों की तरफ से आए हैं जिनका कट्टरता और नफरत का लंबा इतिहास रहा है। वे दिन में सुरक्षा बनाए रखने का दावा करते हैं, असल में वे रात में आतंकवाद फैलाते हैं।"UN में भारतीय प्रतिनिधि ने पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि "इस असेंबली में धार्मिक असहिष्णुता के बारे में ऐसी सरकार ने बातें कही हैं, जिसका मुख्य आधार ही ईशनिंदा कानून है। दुनिया जानती है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है।"


