साइप्रस के विदेश मंत्री ने क्या कहा?
साइप्रस के विदेश मंत्री ने बताया कि दोनों ने रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कॉम्बो ने X पर लिखा, अपने प्यारे दोस्त और सहयोगी डॉ. एस जयशंकर से मिलकर हमेशा बहुत खुशी होती है। हमने बढ़ती रणनीतिक साझेदारी और इसे आगे बढ़ाने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया। साथ ही व्यापार, शिपिंग, कनेक्टिविटी, सुरक्षा, रक्षा, डिजिटलीकरण और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया।भारत और साइप्रस ने अपने व्यापार और रक्षा संबंधों को मजबूत किया है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने मई में भारत का दौरा किया था। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था। दोनों देशों ने व्यापार और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के लिए कई समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। साइप्रस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन किया है।


