पिछले 6 महीने में किस राज्य में महंगाई सबसे अधिक और कहां रही सबसे कम, देखें ये आंकड़े
Updated on
18-05-2024 04:44 PM
नई दिल्ली: देश में बीते महीनों में महंगाई लगातार बढ़ी है। कई ऐसे राज्य हैं जहां महंगाई काफी बढ़ गई है। वहीं कुछ राज्य ऐसे हैं जहां महंगाई सबसे कम बढ़ी है। आंकड़ों के मुताबिक, लगातार छह महीनों से ओडिशा में खुदरा मुद्रास्फीति 7 फीसदी से ज्यादा रही है। यह पूरे देश के औसत से काफी ज्यादा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में पिछले 5 महीनों में महंगाई सबसे कम रही है। यह सिर्फ 2 फीसदी के करीब है। अगर आंकड़ों को देखें तो अप्रैल में ओडिशा में महंगाई दर 7.1 फीसदी थी। जबकि पूरे देश में औसत महंर्गा दर 4.8 फीसदी थी। ऐसे में ओडिशा सबसे ज्यादा महंगाई वाला राज्य बनकर उभरा है। नवंबर 2023 में ओडिशा में महंगाई 7.7% थी जो दिसंबर में बढ़कर 8.7% हो गई। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में अप्रैल में महंगाई सबसे कम 2.2% रही है। पिछले साल नवंबर में भी दिल्ली में महंगाई 3.1% थी।
इतनी रही है महंगाई
देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 13 राज्यों में महंगाई दर राष्ट्रीय औसत 4.8% से ज्यादा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ राज्यों में ज्यादा महंगाई की वजह कुछ खास चीजों के दामों में उछाल और सामान की कमी है। उदाहरण के तौर पर सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे महंगाई और ज्यादा बढ़ रही है। टमाटर, आलू और प्याज के दाम पिछले कुछ समय से काफी ज्यादा हैं। अप्रैल में आलू के दाम पिछले साल के मुकाबले 53.6% बढ़े हैं, टमाटर के दाम 41.8% और प्याज के दाम 36.6% बढ़े हैं।
महंगाई इस वजह से बढ़ी
हाल के आंकड़ों के अनुसार थोक भाव में महंगाई अप्रैल में 13 महीने के उच्चतम स्तर 1.3% पर पहुंच गई, जो खाने के सामान और ईंधन की ऊंची कीमतों की वजह से है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले महीने चेतावनी दी थी कि खाने के सामान की कीमतों में अनिश्चितता बनी हुई है, लेकिन रिकॉर्ड रबी गेहूं उत्पादन से कीमतों को कम करने और सरकारी स्टॉक को बढ़ाने में मदद मिलेगी। RBI ने यह भी कहा था कि दालों की कुछ खास किस्मों और मुख्य सब्जियों के उत्पादन पर करीबी निगरानी रखी जाएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य से ज्यादा तापमान और लू की वजह से कुल मिलाकर महंगाई और बढ़ सकती है।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…