भारत को AI पर कई गुना बढ़ाना होगा खर्च, कामकाज को बनाना होगा स्मार्ट, Nvidia ने दी सलाह
Updated on
19-02-2026 01:49 PM
नई दिल्लीः Nvidia के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगर भारत को दुनिया के बराबर आना है तो AI पर होने वाला खर्च कई गुना बढ़ाना होगा। अभी देश में AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब 1.2 अरब डॉलर का निवेश हो रहा है, लेकिन यह काफी नहीं है। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट शंकर त्रिवेदी (बिजनेस) ने AI समिट में कहा कि भारत में करीब 2,000 बड़ी विदेशी कंपनियों में से 1,800 के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) हैं। इन सेंटरों में अभी 20 लाख से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं और यह संख्या जल्द ही 30 लाख तक पहुंच सकती है।
उनका कहना है कि हर ऐसे सेंटर को अपनी लोकल AI फैक्ट्री बनानी होगी, जहां वे अपने डेटा और कामकाज को AI के जरिए ज्यादा स्मार्ट बना सकें। उन्होंने बजट 2026-27 में घोषित 20 साल के टैक्स हॉलिडे को बड़ा मौका बताया। सरकार ने बजट में कहा है कि अगर कोई विदेशी कंपनी भारत में डेटा सेंटर लगाए या यहां की डेटा सेंटर सेवाएं खरीदे, तो उसे 2047 तक टैक्स में राहत मिलेगी।
NPCI ने किया Nvidia के साथ करार
त्रिवेदी ने कहा कि भारत में हर साल सड़कों, रेलवे, एयरपोर्ट, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं पर करीब 150 अरब डॉलर खर्च होते हैं। लेकिन AI के लिए सिर्फ 1.2 अरब डॉलर खर्च करना बहुत कम है। अगर भारत को AI के क्षेत्र में दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बनानी है, चाहे मैन्युफैक्चरिंग हो या सेवाएं, तो निवेश बढ़ाना जरूरी है।नैशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने भारत के पेमेंट सिस्टम के लिए स्पेशल तौर पर अपने ऑटोनोमस AI मॉडल की क्षमता को बढ़ाने के लिए Nvidia के साथ बुधवार को करार किया। कंपनी ने कहा कि यह पहल बड़े पैमाने पर रियल टाइम में पेमेंट से जुड़ी जरूरतों को पूरा करेगी। कंपनी के CTO ने कहा कि हमारा लक्ष्य AI क्षमताओं को आगे बढ़ाना है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…