Select Date:

'अमेरिका के बराबर हो जाएगी भारतीय इकोनॉमी', ब्रिटेन के पूर्व मंत्री ने जमकर की भारत की तारीफ, बताया स्विंग कंट्री

Updated on 19-08-2026 01:15 PM
लंदन: ब्रिटेन के पूर्व कैबिनेट मंत्री सर विंस केबल ने भारत की जमकर तारीफ करते हुए उसे एक स्विंग कंट्री कहा है। उन्होंने कहा कि भारत उन देशों में सबसे अहम है जिनके रुख में बदलाव हमारे अंतरराष्ट्रीय सिस्टम के काम करने के तरीके को पूरी तरह से बदल सकता है। उन्होंने भारत के किसी एक पक्ष में न होने और बहुध्रुवीय व्यवस्था वाले नजरिए पर जोर दिया और बताया कि किस तरह वह भविष्य में दुनिया को बदलने की क्षमता रखता है।

भारत के साथ जुड़ने पर जोर

ब्रिटेन के व्यापार और उद्योग मंत्री रह चुके विंस केबल ने एक पॉडकास्ट में यह बात कही। इस पॉडकास्ट में उन्होंने जोर दिया कि पश्चिम को भारत के साथ समझदारी से जुड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि भारत सच में कई मायनों में इस नई दुनिया में एक स्विंग कंट्री है। यह शायद उन देशों में सबसे जरूरी है, जिनकी दिशा बदलने से इंटरनेशनल सिस्टम के काम करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। स्विंग कंट्री उन्हें कहा जाता है जो वैश्विक व्यवस्था में निर्णायक भूमिका निभाने की क्षमता रखते हैं।
उन्होंने भारत की विदेश नीति पर फोकस किया और कहा कि इसे दो दिशाओं में खींचा गया है। एक है ज्यादा पारंपरिक नॉन-अलाइंड एप्रोच, जो रूस के साथ उनके अच्छे रिश्तों के हिसाब से सही लगता है। केबल ने चीन के साथ भारतीय सहयोग का भी जिक्र किया और कहा, वे शंघाई कॉर्पोरेशन (SCO) जैसे संगठन में चुपके से जाते हैं। वे चीन के नेतृत्व वाले एशिया इंफ्रास्ट्रक्चर बैंक के एक्टिव मेंबर हैं। इस तरह के बहुत सारे फैक्टर हैं।

भारतीयों को चीन से खतरा

पूर्व ब्रिटिश मंत्री ने इसी पॉडकास्ट में आगे कहा कि जब मैं दिल्ली में लोगों से खासकर सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों से बात करता हूं कि यह साफ है कि लंबे समय के नजरिए से उन्हें चीन से बड़ा खतरा दिखता है। चाहे वह मिलिट्री के मामले में हो, इकॉनमी के मामले में या पाकिस्तान और दूसरी जगहों पर दुश्मन पड़ोसी देशों से घिरे होने के मामले में। जब मुश्किल समय आता है तो वे अमेरिका के साथ गठबंधन की बात करते हैं।

भारत को अमेरिका पर अब भरोसा नहीं

हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि अब डोनाल्ड ट्रंप की वजह से भारत में लोगों को अमेरिका को लेकर बड़ा झटका लगा है। ट्रंप की पाकिस्तान के जनरल असीम मुनीर के साथ नजदीकी है। टैरिफ और ट्रेड पॉलिसी को लेकर वे बहुत आक्रामक रहे हैं और इमिग्रेशन के मुद्दों पर भारतीयों को नीचा दिखाते हैं। विंस केबल ने कहा कि भारतीयों को एहसास हुआ है कि अमेरिका के साथ रिश्ता एकतरफा है। उन्हें लंबे समय में अमेरिका की जरूरत है, लेकिन अमेरिका उनमें बहुत कम दिलचस्पी दिखाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
दम्माम: भारत के 80वां स्वतंत्रता दिवस दिवस का जश्न सऊदी अरब में धूमधाम से मनाया गया है। इस मौके पर इंडियन ओवरसीज फोरम (IOF) ने लुलु मॉल के साथ मिलकर…
 19 August 2026
पेरिस: फ्रांस राफेल लड़ाकू विमान के F5 वैरिएंट को एक बहुत ज्यादा अपग्रेड किए गए 4.5-जेनरेशन फाइटर के तौर पर विकसित कर रहा है। यह एक नेटवर्क वाले 'फ्लाइंग कमांड…
 19 August 2026
काठमांडू: भारत और नेपाल के गृह मंत्रालय के सीनियर अधिकारी गुरुवार और शुक्रवार को देहरादून में बॉर्डर मैनेजमेंट और दोनों देशों के बीच सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत…
 19 August 2026
लंदन: ब्रिटेन के पूर्व कैबिनेट मंत्री सर विंस केबल ने भारत की जमकर तारीफ करते हुए उसे एक स्विंग कंट्री कहा है। उन्होंने कहा कि भारत उन देशों में सबसे…
 19 August 2026
वॉशिंगटन: चीन के बढ़ते खतरे के बीच अब अमेरिकी सेना भी यूक्रेन युद्ध से सबक लेते हुए दक्षिण कोरिया से K9 मोबाइल तोप लेने जा रही है। अमेरिकी सेना एक…
 18 August 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत आसिम इफ्तिखार अहमद ने कहा है कि उनके पड़ोसी देश (भारत) के पास सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट का दावा करने…
 18 August 2026
ढाका: बांग्‍लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान भारत दौरे पर आनाकानी कर रहे हैं। तारिक रहमान ने पीएम बनने के बाद पहले चीन की यात्रा की और भारत की आपत्तियों के…
 18 August 2026
काठमांडू: नेपाल के गोरखा सैनिक दशकों से भारतीय सेना का हिस्‍सा रहे हैं। भारतीय सेना में गोरखा रेजिमेंट है और इसमें नेपाल दिलेर गोरखा सैनिकों की भर्ती होती रही है।…
 18 August 2026
कुआलालंपुर: मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लेकर एक बयान दिया है। अनवर इब्राहिम ने कहा, नेहरू, सुकर्णो, झोउ एनलाई और न्क्रुमाह का…
Advt.