5,000 फ्लाइट्स कैंसिल होने के बाद जागी इंडिगो! 1,000 पायलटों की करेगी भर्ती
Updated on
14-02-2026 04:07 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो 1,000 से अधिक पायलटों की भर्ती करने की तैयारी में है। यह भारत के एविएशन इतिहास में सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है। दिसबंर में इंडिगों को सात दिन में 5,000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल करने पड़ी थी। पायलटों के लिए नए रेस्ट रूल्स लागू होने के बाद कंपनी के पास क्रू की कमी हो गई थी। कंपनी ट्रेनी फर्स्ट ऑफिसर्स, सीनियर फर्स्ट ऑफिसर्स और कैप्टंस की भर्ती करेगी। कंपनी ऐसे पायलटों की भर्ती के लिए भी तैयार है जिनके पास एयरबस ए320 एयरक्राफ्ट उड़ाने का अनुभव नहीं है। कंपनी के बेड़े में ज्यादातर यही विमान हैं।
एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए की एक जांच के मुताबिक इंडिगो ने नए नियमों का पालन करने के लिए पायलटों की पर्याप्त भर्ती नहीं की और न ही ट्रेनिंग की गति तेज की। इससे पायलटों पर काम का बोझ बढ़ गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एयरलाइन तेजी से अपने बेड़े का विस्तार कर रही है और उसी के मुताबिक पायलटों की भर्ती कर रही है। साथ ही कंपनी हर महीने 20 से 25 फर्स्ट ऑफिसर्स को कैप्टन में अपग्रेड करने के लिए इंटरनल ट्रेनिंग प्रोग्राम चला रही है। इंडिगो हर महीने करीब चार नए एयरक्राफ्ट अपने बेड़े में जोड़ रही है।
क्या कहते हैं नियम?
पायलटों की संख्या बढ़ाने के लिए एयरलाइन कंपनियों के लिए लगातार ट्रेनिंग प्रोसेस चलानी पड़ती है। ट्रेनी फर्स्ट ऑफिसर को फर्स्ट ऑफिसर बनने के लिए छह महीने तक ट्रेनिंग करनी पड़ती है। कम से कम 1,500 घंटे उड़ान का अनुभव रखने वाले फर्स्ट ऑफिसर को ही कैप्टन के रूप में अपग्रेड किया जा सकता है। किसी एयरलाइन में यह लिमिट और ज्यादा हो सकती है।डीजीसीए के नियमों के मुताबिक हर एयरक्राफ्ट के लिए एयरलाइन कंपनियों के पास पायलट्स के तीन सेट होने चाहिए। इनमें एक कैप्टन और एक फर्स्ट ऑफिसर शामिल है। लेकिन इंडिगो के लिए यह जरूरत दोगुना से भी ज्यादा हो जाती है क्योंकि कंपनी अपने एयरक्राफ्ट का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करती है। डीजीसीए की दिसंबर की एक जांच के मुताबिक इंडिगो को 2,422 कैप्टंस की जरूरत थी जबकि उसके पास केवल 2,357 कैप्टन थे। इसके बाद डीजीसीए ने इंडिगो को 10 फरवरी तक नियमों में कुछ छूट दी थी।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…