भीषण गर्मी में महंगाई की मार, दोगुने हुए फल और सब्जियों के दाम, जानिए कितनी पहुंच गई कीमत
Updated on
21-06-2024 12:59 PM
नई दिल्ली: भीषण गर्मी की मार अब फल-सब्जियों पर भी पड़ रही है। पिछले एक हफ्ते में कई सब्जियों के दाम दोगुना तक बढ़ गए हैं। दिल्ली की सबसे बड़ी सब्जी मंडी आजादपुर के व्यापारियों का कहना है कि गर्मी के कारण खेतों से सब्जियां मंडियों में नहीं पहुंच रही हैं। बढ़ते तापमान के कारण खेतों में सब्जियों की फसल बर्बाद भी हो रही है। जिससे मंडी में सब्जियों की आवक भी प्रभावित हुई है। वहीं भीषण गर्मी की वजह से मंडी में भी सब्जियां जल्दी खराब हो जा रही है।सब्जी व्यापारियों ने बताया कि सीजन की फसल जैसे टमाटर, लौकी, तोरई की फसल पर असर पड़ रहा है। बाजारों में 50% तक इसके दाम बढ़ गए हैं। पिछले हफ्ते टमाटर का दाम 25 से 30 रुपये किलो था, अब वह 40 से 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है। नींबू पहले 80 से ₹100 रुपये किलो के दाम में बिक रहे थे वह अब 160 रुपये किलो तक पहुंच गया है।
ऐसा ही हाल फलों का भी है। सेब, आम, अनार, पपीता, तरबूज, खरबूजा, मौसमी, नारियल पानी जैसे फलों के रेट में 25 से 30 पर्सेंट तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। आजादपुर मंडी में थोक विक्रेता और वेजिटेबल ट्रेडर्स असोसिएशन से अनिल मल्होत्रा ने बताया कि बारिश न होने की वजह से आजादपुर मंडी में पहुंची शिमला मिर्च का थोक भाव 100 रुपये किलो पहुंच गया है, 25-30 रुपये किलो के हिसाब से बिकने वाली तोरई 50 से 60 रुपये किलो, लौकी 20 से 25 रुपये किलो से अब 50 रुपये किलो के दाम पर बिक रही है। एक अन्य व्यापारी घनश्याम ने बताया कि इन दिनों आसपास के इलाकों से सब्जियां नहीं आ रही हैं। इसकी वजह से भी सब्जियों के दाम में तेजी देखी जा रही है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…