आम आदमी पर महंगाई की मार! एसी-फ्रिज की मांग बढ़ने के साथ कंपनियों ने बढ़ाए दाम, अब इतनी हुई कीमत
Updated on
04-06-2024 01:06 PM
नई दिल्ली: इस महीने से लोगों को रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, पंखे, किचन के सामान, वायर और पंप जैसे बिजली के सामान खरीदने के लिए 2-5 फीसदी ज्यादा कीमत चुकानी होगी। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के मुताबिक, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, हेवेल्स, बजाज इलेक्ट्रकल्स और वी-गार्ड इंडस्ट्रीज जैसे बड़े निर्माता या तो पहले ही कीमत बढ़ा चुके हैं या फिर उन्होंने अपने डीलर्स को बताया है कि वे जल्द ही कीमतें बढ़ाने वाले हैं। ये कीमतें करीब 9 महीनों के बाद बढ़ी हैं। कॉपर और एल्यूमीनियम जैसी चीजों के दामों में 20-25 फीसदी की बढ़ोतरी, पिछले दो-चार महीनों में लाल सागर क्राइसिस के कारण माल ढुलाई लागत में तेजी के अलावा रुपये के कमजोर होने से बिजली उपकरणों के भाव में बढ़ोतरी की गई है।
इनपुट कास्ट बढ़ी
इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, होम अप्लायंस बनाने वाली कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने गुरुवार को अपने व्यापारिक भागीदारों को व्हाट्ऐप मैसेज के माध्यम से बताया कि इनपुट लागत बढ़ी है। इसलिए हम जून से होम अप्लायंस सामानों में 2-5 फीसदी तक कीमतें बढ़ाएंगी। हालांकि इस बारे में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने भेजे गए ई-मेल का अब तक कोई जवाब नहीं दिया है। वहीं हैवेल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल राय गुप्ता ने बताया कि कंपनी ने इस महीने तारों की कीमतें बढ़ा दी हैं। पिछली तिमाही में भी उन्होंने कीमतें बढ़ाई थीं। उन्होंने कहा कि कॉपर और एल्यूमीनियम की कीमतें बढ़ने से एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर की कीमतें 5-7 फीसदी तक बढ़ सकती हैं। हेवेल्स के पास Lyoyd अप्लायंस ब्रैंड भी है।
आम आदमी को झटका
आम आदमी पर एसी-फ्रिज की कीमतें बढ़ने के साथ महंगाई की मार पड़ेगी। आम आदमी पहले से ही महंगाई से परेशान है। देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। इनपुट कास्ट बढ़ने का असर सामानों की कीमतों पर देखने को मिलेगा।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…