मनेन्द्रगढ़ । मनेन्द्रगढ़ में पत्रकार रईस अहमद हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक की पत्नी शफीना, उसके प्रेमी और उसके साथी ने मिलकर रईस की हत्या की थी। धारदार हथियार से हमला करने के बाद गलाघोंट कर हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी शफीना को किया गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में शामिल दो आरोपियों की तलाश में मनेन्द्रगढ़ पुलिस झारखंड हुई रवाना। एएसपी अशोक वाडेगांवकर ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया है।
दरअसल, मनेन्द्रगढ़ के ग्राम चनवारीडांड ग्राउण्ड फॉरेस्ट डिपो के पीछे गुरुवार सुबह पत्रकार रईस अहमद का शव मिला था। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई नसीर अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बॉडी पर चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।