फिनटेक कंपनी क्रेड के फाउंडर कुणाल शाह ने आम आदमी के लिए कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर भड़क उठे लोग
Updated on
27-05-2024 06:23 PM
नई दिल्ली: फिनटेक कंपनी क्रेड के फाउंडर कुणाल शाह (Cred Founder Kunal Shah) सोशल मीडिया पर की गई अपनी एक पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कुणाल शाह की ओर से हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए गए पोस्ट कई लोगों को पसंद नहीं आ रही है। दरअसल कुणाल ने हाल ही में एक्स पर लिखा है कि औसत दर्जे के लोगों (Mediocre People) की पहचान करना काफी आसान है। ये लोग अक्सर आपस में ही घूमते हुए देखे जाते हैं। इसकी वजह यह है कि टॉप पर पहुंच चुके सक्सेसफुल लोग इन्हें पसंद नहीं करते हैं। यह पोस्ट कुणाल शाह की ओर से बीती 25 मई को की गई है। इसे अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लोग इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। यह पोस्ट बहुत से लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आ रही है। इस पोस्ट पर 2200 से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।
कुणाल शाह ने लिखी ये बात
कुणाल की इस पोस्ट का कई लोगों ने विरोध किया है। लोगों का कहना है कि जिंदगी सिर्फ सफलता हासिल करने के बारे में नहीं है। जिंदगी में खुश रहने के लिए दोस्त बनाना, प्यार करना और परिवार चलाना भी जरूरी है। कुछ लोगों का मानना है कि सफल और असफल लोगों के भी अच्छे दोस्त हो सकते हैं। हर किसी को अपने लेबल लगाने की जगह उन्हें समझने की कोशिश करनी चाहिए। कई लोगों का कहना है कि मुश्किल परिस्थिति में ही असली चरित्र का पता चलता है, बाकी सब दिखावा है। आखिर में, किसी ने यह भी कहा कि ये "ए+" और "औसत दर्जे" वाले लेबल सिर्फ दफ्तरों के लिए हैं, ज़िन्दगी में हर किसी को अलग तरह से देखा जाना चाहिए।
लोग जमकर कर रहे कमेंट
एक व्यक्ति ने लिखा कि कहीं न कहीं, ऐसे लोग हैं जो बस अपना जीवन जी रहे हैं। दोस्त बना रहे हैं। बच्चों की परवरिश कर रहे हैं और मौज-मस्ती कर रहे हैं। वहीं ऐसे लोग भी हैं जो पूरी तरह से पैसा कमाने में डूबे हुए हैं। ऐसे लोग बाहर घूमने-फिरने जैसी सरल चीजों का भी आनंद नहीं ले पा रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि आप यह नहीं जान सकते कि कोई व्यक्ति औसत दर्जे का है या A+, जब तक आप उसके चरित्र को नहीं देखते हैं। बाकी सब कुछ केवल सतही निर्णय है और पूरी तरह से बेकार है।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…