लग्जरी कारों के भी शौकीन हैं ठक्कर
बिजनेस के अलावा दिनेश ठक्कर फिटनेस और लग्जरी कारों में भी दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया था कि कमर की चोट और स्लिप-डिस्क की समस्या के बाद उन्होंने गंभीरता से वेट ट्रेनिंग शुरू की।कारों की बात करें तो उन्होंने Mini Cooper, AMG GT S, Lamborghini Huracán Performante, AMG G-Wagon, Ferrari 488 Pista और Porsche GT3 RS जैसी परफॉर्मेंस कारों का जिक्र किया है।


