NSE IPO अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
निवेशक NSE IPO का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट या BSE की वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।1. रजिस्ट्रार की वेबसाइट से
- MUFG Intime IPO allotment पेज https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर जाएं।
- ड्रॉपडाउन में National Stock Exchange of India चुनें।
- अपना PAN, Application Number या DP/Client ID दर्ज करें।
- Submit पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा।
- BSE के IPO अलॉटमेंट स्टेटस पेज https://www.bseindia.com/investors/appli_check पर जाएं।
- Issue Type में Equity चुनें।
- ड्रॉपडाउन से National Stock Exchange of India चुनें।
- Application Number या PAN नंबर दर्ज करें।
- Captcha भरें।
- Search पर क्लिक करें। इसके बाद पता चल जाएगा कि NSE IPO में शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं।
लिस्टिंग 24 सितंबर को
NSE के शेयरों की BSE पर 24 सितंबर 2026 को लिस्टिंग होने की उम्मीद है। NSE भारत का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है और ट्रेडिंग के साथ-साथ क्लियरिंग, लिस्टिंग, डेटा सर्विसेज और इंडेक्स लाइसेंसिंग जैसे कारोबार में भी मौजूद है।इसके प्लेटफॉर्म पर कैश मार्केट, फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, होलसेल डेट मार्केट और इंटरेस्ट रेट फ्यूचर्स जैसे सेगमेंट उपलब्ध हैं।


