लोकसभा चुनाव के कल घोषित होंगे नतीजे, जानिए पिछले चुनाव नतीजों के दिन कैसी रही है बाजार की चाल
Updated on
03-06-2024 02:44 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज बंपर तेजी देखने को मिल रही है। एग्जिट पोल के नतीजों से निवेशक गदगद हैं। इसका असर आज बाजार (Stock Market) पर देखने को मिल रहा है। बाजार में सुबह से ही रेकॉर्ड तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स (Sensex) आज 2621 अंकों के उछाल के साथ 76,583 के स्तर पर खुला है। आज सेंसेक्स पर सभी स्टॉक्स हरे निशान पर दिख रहे हैं। आज निफ्टी भी 807 अंकों की उछाल के साथ 23,337 के स्तर पर खुला है। दोनों इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर खुले हैं। बाजार में सुबह से ही तेजी बनी हुई है। लोकसभा चुनाव 2024 के सात चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब 4 जून को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाने हैं। चुनाव के नतीजों के दिन बाजार में बीते वर्षों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। पिछले चुनाव के नतीजों के दिन शेयर बाजार की चाल कैसी रही है आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं। निवेशकों की नजर भी लोकसभा चुनाव के नतीजों पर टिकी हुई है। आईए आपको बताते हैं कि बीते वर्षों में चुनावी नतीजों के दौरान बाजार का हाल कैसा रहा है।
चुनाव के नतीजों के दिन बाजार का हाल
लोकसभा चुनाव में साल 2004 में नतीजों के दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। दरअसल इस साल ऐसा माना जा रहा था कि एनडीए की सरकार अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में फिर से बनेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं था। लोकसभा चुनाव के नतीजे बाजार की उम्मीदों के विपरीत आए थे। इस दौरान बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई थी। निफ्टी 12 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया था। हालांकि इसके बाद अगले दिन इसमें तेजी देखने को मिली थी। वहीं साल 2009 में चुनाव के नतीजों के दिन निफ्टी में 17 फीसदी से ज्यादा की बंपर उछाल देखी गई थी। इस चुनाव में भाजपा की जीत हुई थी। नरेंद्र मोदी पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे। हालांकि अगले दिन बाजार में हल्की गिरावट आई थी।
क्या हुआ था 2019 में
साल 2019 में भी पीएम मोदी के नेतृत्व में फिस से भाजपा की जीत हुई थी। हालांकि चुनाव के नतीजे वाले दिन निफ्टी 0.69 फीसदी नीचे चला गया था। इसके बाद अगले दिन इसमें तेजी देखने को मिली थी। अब कल यानी 4 जून 2024 को भी चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कल बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में बाजार में समझदारी से निवेश करना जरूरी है।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…