गौतम अडानी के लिए मंगल ही मंगल, शेयरों पर टूटे निवेशक, बन गया कमाई का रेकॉर्ड
Updated on
15-05-2024 02:04 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों के लिए मंगलवार का दिन शानदार रहा। ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में दो से छह फीसदी तक तेजी आई। इससे ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ में 4.22 अरब डॉलर की उछाल आई। मंगलवार को वह कमाई करने के मामले में सबसे आगे रहे। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ अब 99.1 अरब डॉलर पहुंच गई है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 15वें स्थान पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 14.8 अरब डॉलर की तेजी आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 109 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। मंगलवार को उनकी नेटवर्थ में 1.58 अरब डॉलर की तेजी आई। इस साल उनकी नेटवर्थ में 12.4 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस तरह दोनों की नेटवर्थ में 10 अरब डॉलर से भी कम अंतर रह गया है।
देश में चल रहे आम चुनावों में बीजेपी की जीत की संभावना बढ़ने से अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। ग्रुप के शेयरों में 2% से 6% तक की तेजी आई। अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर और अडानी टोटल गैस में 5% से अधिक की तेजी आई। सैमको सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख अपूर्व शेठ ने कहा कि बाजार में दिन के दौरान तेजी के बाद हमने अडानी ग्रुप की कंपनियों में तेजी देखी, क्योंकि इस बात के दावे बढ़ रहे हैं कि मौजूदा सरकार को मजबूत बहुमत मिलेगा। बीजेपी की सरकार में वापसी से अडानी ग्रुप के सबसे ज्यादा फायदा मिलने की उम्मीद है। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनडीए 400 से अधिक सीट जीतेगा। इससे शेयर बाजार में तेजी लौटी। शेठ ने कहा कि ऊर्जा और कमोडिटी शेयरों में तेजी का असर मंगलवार को अडानी समूह के शेयरों पर भी पड़ा।
क्यों आ रही है शेयरों में तेजी
डीआर चोकसी फिनसर्व के एमडी देवेन चोकसी ने कहा कि अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी देखी जा रही है क्योंकि मौजूदा सरकार के बने रहने से इन्फ्रा को बढ़ावा मिलेगा और सबसे बड़ी कंपनी होने के नाते अडानी को इसका लाभ मिलने वाला है। हमें लगता है कि अडानी की कई कंपनियां इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी हैं। ग्रुप की कंपनियां रिन्यूएबल्स, बिजली, पावर ट्रांसमिशन, सड़क, रेलवे, एयरपोर्ट और पोर्ट सेक्टर में काम कर रही हैं। अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने पिछले साल जनवरी में अडानी ग्रुप के बारे में एक निगेटिव रिपोर्ट जारी की थी। इस कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में पिछले साल काफी गिरावट आई थी। लेकिन उसके बाद से ग्रुप के शेयरों ने काफी हद तक इसकी भरपाई कर ली है।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…