ईयररिंग्स से बेटी की पहचान
मेरठ पुलिस ने मुहब्बत के मोबाइल की सीडीआर में मिली अंतिम कॉल के आधार पर 26 फरवरी को मुहब्बत की कथित सहेली चंडीगढ़ में रहने वाली एलीना से संपर्क किया। एलीना ने पुलिस को बताया कि आधार कार्ड पर फोटो मुहब्बत का है। उसका नाम अर्चिता अरोड़ा नहीं है। अलीना ने इस संबंध में अजीजा को जानकारी दी। अजीजा ने मवाना पहुंचकर जले हुए शव के फोटो हासिल किए।अजीजा ने मुहब्बत की मां गुलनारा को वीडियो कॉल की। गुलनारा ने ईयररिंग्स और ब्लैक टॉप देखकर बेटी की पहचान की। अजीजा इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है।


