एक और फूड कंपनी खरीदने की तैयारी में मुकेश अंबानी, टाटा से होगा रिलायंस का मुकाबला
Updated on
15-12-2025 02:45 PM
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी अपने FMCG बिजनेस को तेजी से बढ़ा रहे हैं। अब रिलायंस का कंज्यूमर प्रोडक्ट्स बिजनेस उधायम एग्रो फूड्स ( Udhaiyams Agro Foods ) को खरीदने की तैयारी में है। यह कंपनी 668 करोड़ रुपये की है और मसाले, स्नैक्स और रेडी-टू-ईट ब्रेकफास्ट मिक्स बनाती है। इस डील के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि रिलायंस इस कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है।
यह डील मध्यम आकार की होगी। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार यह डील रिलायंस की कैम्पा सॉफ्ट ड्रिंक्स और वेलवेट शैंपू जैसी पिछली खरीदारियों जैसी ही होगी। इसका मकसद पहले क्षेत्रीय बाजारों में अपनी पकड़ बनाना और फिर पूरे देश में विस्तार करना है। चेन्नई की उधायम एग्रो का क्षेत्रीय बाजारों में मुकाबला टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आईडी फ्रेश फूड और एमटीआर जैसी कंपनियों से है। ऐसे में उधायम एग्रो को खरीदने के बाद रिलायंस का मुकाबला भी टाटा समेत अन्य कंपनियों से हो जाएगा।
प्रमोटर रखेंगे छोटी हिस्सेदारी
कंपनी के प्रमोटर एस सुधाकर और एस दिनकर कंपनी में अपनी छोटी हिस्सेदारी बनाए रखेंगे। उधायम एग्रो फूड्स की पैरेंट कंपनी श्री लक्ष्मी एग्रो फूड्स ने इसी साल जुलाई में उधायम एग्रो फूड्स को एक अनलिस्टेड प्राइवेट कंपनी के तौर पर शुरू किया था। सुधाकर और दिनकर इसके फाउंडिंग डायरेक्टर्स हैं।
रिलायंस ने ट्रांसफर किया बिजनेस
यह खबर ऐसे समय में आई है जब रिलायंस रिटेल ने हाल ही में अपने एफएमसीजी (फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स) बिजनेस को न्यू आरसीपीएल में ट्रांसफर किया है। न्यू आरसीपीएल रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक नई डायरेक्ट सब्सिडियरी है। इसका मकसद अपने पैक्ड कंज्यूमर बिजनेस पर ज्यादा ध्यान देना है। इस बिजनेस में कैम्पा, श्योर वॉटर और स्पिनर स्पोर्ट्स ड्रिंक्स जैसे पेय पदार्थ हैं। साथ ही इसमें सिल जैम, लोटस चॉकलेट और एलन बगल्स चिप्स जैसे फूड ब्रांड्स भी हैं। वेलवेट पर्सनल केयर और तिरा ब्यूटी जैसे प्रोडक्ट्स भी न्यू आरसीपीएल रिलायंस इंडस्ट्रीज में शामिल हैं।
कैसा है भारत का पैक्ड फूड मार्केट
इमारक ग्रुप (Imarc Group) के अनुसार भारत का पैक्ड फूड मार्केट साल 2033 तक 224.8 अरब डॉलर की बिक्री दर्ज करेगा। यह साल 2025 से 2033 के बीच 6.5% की सीएजीआर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ेगा। कंपनी ने कहा कि साल 2024 में बिक्री 121.3 अरब डॉलर थी। इस ग्रोथ का कारण तेजी से शहरीकरण, सुविधा वाले भोजन की मांग और ऑनलाइन फूड डिलीवरी का बढ़ना है।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…