अभी ब्लिंकिट लगभग 40-45% बाजार हिस्सेदारी के साथ क्विक कॉमर्स सेक्टर में लीडिंग पोजीशन में है। गोल्डमैन सैश का अनुमान है कि ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू के हिसाब से देश में ऑनलाइन ग्रोसरी बाजार का साइज फाइनेंशियल ईयर 2024 तक करीब 11 अरब डॉलर का है। इसमें से क्विक कॉमर्स की हिस्सेदारी लगभग 50% या पांच अरब डॉलर है। एनालिस्ट्स का यह भी कहना है कि क्विक डिलीवरी का चलन बढ़ने से परंपरागत दुकानों को नुकसान हो सकता है।


