भोपाल में नवरात्रि और नववर्ष की शुरुआत:मंदिरों में सुबह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शहरभर में धार्मिक आयोजन जारी
Updated on
19-03-2026 12:27 PM
भोपाल, भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस गुरुवार सुबह शहर के मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। सुबह-सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ी, जहां मां शैलपुत्री की विधि-विधान से आराधना की गई। भक्तों ने घट स्थापना कर जवारे बोए और अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर नववर्ष का स्वागत किया। घट स्थापना के साथ ही मंदिरों और घरों में जवारे बोने तथा अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित करने की परंपरा निभाई जा रही है। आशिमा अनुपमा सिटी, जाटखेड़ी स्थित श्री शिव नारायण मंदिर में चैत्र नवरात्रि महोत्सव के तहत नव संवत्सर 2083 का स्वागत भक्ति और उल्लास के साथ किया जा रहा है। प्रातःकाल सूर्य दर्शन और शंखनाद के साथ नववर्ष का शुभारंभ हुआ।
शहर में प्रमुख आयोजन इस प्रकार रहेंगे-
श्री गणेश मंदिर समिति और मराठी मंडल के संयोजक मोहनराव देखमुख के अनुसार मंदिर परिसर में 31 फीट ऊंची गुड़ी स्थापित की जाएगी, जो मराठी परंपरा का प्रमुख आकर्षण होगी। महाराष्ट्र समाज, तुलसी नगर में अध्यक्ष संजय पाटिल के नेतृत्व में पंचांग पूजन कर नववर्ष का स्वागत किया जाएगा।
गायत्री शक्तिपीठ में प्रमुख रामनिवास शर्मा के मार्गदर्शन में साधक सामूहिक सूर्य अर्घ्य अर्पित कर आध्यात्मिक साधना के साथ वर्षारंभ करेंगे।
अरेरा कॉलोनी स्थित दत्त मंदिर में सुबह 10 बजे नवीन ध्वज चढ़ाने की परंपरा निभाई जाएगी, जिसकी जानकारी पुजारी पं. दिनेश भारद्वाज ने दी।
नवरात्रि के साथ शुरू हो रहे इस नववर्ष को लेकर शहर में धार्मिक उल्लास का माहौल है। मंदिरों में विशेष सजावट की गई है और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। प्रशासन ने भी व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
भोपाल, भोपाल शहर में बोहरा समाज ने ईद का पर्व सादगी और धार्मिक आस्था के साथ मनाया। सुबह से ही अलग-अलग मस्जिदों और मरकजों में नमाज अदा करने के लिए लोगों…
भोपाल, भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस गुरुवार सुबह शहर के मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। सुबह-सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में…
भोपाल। सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की सख्ती के बाद नगर निगम प्रशासन आदमपुर खंती में वर्षों से जमा लेगेसी वेस्ट (पुराना कचरा) के निपटान को लेकर तेजी दिखा…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीक गुड़ी पड़वा हमें नए संकल्प लेने, अपने जीवन में लक्ष्यों को अपनाने और समृद्धि…
भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने रेलकर्मियों एवं पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। हाल ही में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें अज्ञात व्यक्ति रेल…
भोपाल। एलपीजी संकट के 10वें दिन घरेलू गैस आपूर्ति की व्यवस्था पटरी पर लौट आई है। व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर होटलों-रेस्टोरेंट को उपलब्ध कराने के निर्देश के बावजूद आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो…
भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार रजक ने बुधवार को भोपाल मंडल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन एवं नवनिर्मित मंडल नियंत्रण कार्यालय का सघन निरीक्षण किया।…
भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल ने मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत देते हुए जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर…
भोपाल। गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों दिव्यांग रामरतन ओझा को घटिया ट्राइसिकल वितरित कराने के मामले में जिला प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। गुणवत्ता में…